मैच से पहले कप्तान सूर्या और गंभीर का वो फैसला, जो पड़ गया भारत को भारी, बना हार का सबसे बड़ा कारण!

Updated on 23-02-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन से हरा दिया। भले ही इस विश्व कप में यह भारत की पहली ही हार थी। लेकिन इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत के लिए हर एक मैच अब नॉकआउट मैच बन गया है। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में एक ऐसा बदलाव किया जो उन्हें बैकफायर कर गया। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह मूव काफी गलत साबित हुआ।

अक्षर पटेल को ड्रॉप करना पड़ गया भारत को भारी

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने अपने उपकप्तान अक्षर पटेल को ही ड्रॉप कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त बताया था कि यह टैक्टिकल डिसिजन है। उन्होंने अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जोकि काफी गलत साबित हुआ। वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 17 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया। इसके अलावा वह पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए और 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए।

शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 3 मैच में इस वर्ल्ड कप में अब तक 3 विकेट लिए हैं और काफी कंजूसी से रन दिए हैं। इसके अलावा उनको बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अक्षर ने फाइनल में किया था कमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही खेला गया था। खिताबी मैच भारत ने सिर्फ 7 रन से जीता था। टीम इंडिया की इस जीत में अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था। जिस परिस्थिति में वॉशिंगटन सुंदर अहमदाबाद में बल्लेबाजी करने आए थे, कुछ उसी प्रकार की परिस्थिति में अक्षर भी बल्लेबाजी के लिए फाइनल में पांचवें नंबर पर ही बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।
अक्षर पटेल ने 150 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 47 रन की लाजवाब पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए भले ही वह महंगे साबित हुए थे। लेकिन उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स का अहम विकेट लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.