बेचा और कड़ेनार के स्कूली बच्चों की मांग हुई पूरी

Updated on 24-03-2025 02:28 PM

कोण्डागांव। जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में शामिल कड़ेनार और बेचा गांवों में पिछले दिनों कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधिक्षक वाय अक्षय कुमार ने दौरा किया था। इस दौरान इन गांवों के प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों ने खेल सामग्री, जूते और स्कूल बैग की मांग की थी। बच्चों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा बीते शुक्रवार को गांव पहुंचकर आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कलेक्टर श्री दुदावत के निर्देशानुसार जिला मिशन समन्वयक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीईओ बी.आर.पी. ने सरपंच धनसिंह कश्यप की उपस्थिति में बच्चों को खेल सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान कड़ेनार के 54 और बेचा के 53 बच्चों सहित कुल 107 बच्चों को लाभान्वित किया गया। वितरित सामग्री में पिट्टूल, शतरंज, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, लूडो, रस्सीकूद, कंचा, फ्लाइंग डिस्क, बैडमिंटन और अन्य खेल सामग्रियां शामिल रहीं।

बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल

इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से संसाधनों की कमी का सामना कर रहे इन बच्चों को जब खेल सामग्री, जूते और स्कूल बैग मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने सामग्री प्राप्त करने के बाद खुशी में खेलकूद कर अपनी भावनाओं का व्यक्त किया। वहीं ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन द्वारा बच्चों की मांग को शीघ्र पूरा करने पर आभार जताया।

कभी माओवाद का गढ़, अब विकास की ओर अग्रसर

कड़ेनार और बेचा जैसे गांव कभी माओवाद का गढ़ थे। लंबे समय तक इन क्षेत्रों में विकास की रोशनी नहीं पहुंच पाई थी। माओवाद की वजह से शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विकास रुका हुआ था। लेकिन वर्तमान सरकार और केंद्र की नीतियों, सुरक्षा बलों के प्रयासों से अब यह क्षेत्र नक्सल मुक्त हो रहा है। विकास की मुख्यधारा में लौट रहे इन गांवों में अब जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं को पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.