भोपाल में Dhoom-2 की कहानी सच! ऋतिक जैसी बॉडी, स्केटिंग सीखी, 65 लाख की SUV से चोरी करने पहुंचा अनूप

Updated on 18-09-2025 12:23 PM

भोपाल। फिल्म धूम-2 की तर्ज पर देश के अलग-अलग शहरों में चोरी की सनसनीखेज वारदातें करने वाला शातिर चोर अनूप सिंह एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आया है। इस बार वह टीटीनगर क्षेत्र में कार चोरी में गिरफ्तार हुआ। पुलिस से बचने के लिए वह बिना नंबर प्लेट की 65 लाख कीमत की एसयूवी लेकर चोरी करने पहुंचा था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दाढ़ी व चोटी से उसे पहचान लिया और मंगलवार को चोरी के अन्य साथी अहमद हुसैन के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से भोपाल और इंदौर से चोरी की गईं दो कारें और चोरी में उपयोग की जा रही लग्जरी कार जब्त की गई है।

भोपाल के अलग-अलग थाना में 17 आपराधिक रिकॉर्ड

थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहरे के अनुसार 38 वर्षीय अनूप सिंह 1100 क्वार्टर, हबीबगंज का रहने वाला है। वर्तमान में वह परवलिया स्थित शीतल स्टार सिटी कॉलोनी में रहता है। बदमाश के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। साथ ही वह देशभर के अलग-अलग शहरों में भी वारदात कर चुका है।

हुलिये से पहचान गई पुलिस

बीते पांच सितंबर को उसने टीटीनगर क्षेत्र से हिमांशु उपाध्याय नामक व्यक्ति की कार चोरी की थी। अनूप परवलिया निवासी अपने साथी 40 वर्षीय अहमद हुसैन के साथ पहुंचा और मास्टर चाबी से कार का लॉक खोलकर उसे चोरी कर लिया। जिस लग्जरी कार से चोरी के लिए अनूप और उसका साथी पहुंचे थे, उसकी नंबर प्लेट उन्होंने निकाल ली थी। लेकिन पुलिस आरोपी को हुलिये से पहचान गई और चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

मजबूत बॉडी बनाई, स्केटिंग भी सीखी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फिल्म धूम-2 से खासा प्रभावित है। वह सबसे शातिर चोर बनने की चाह रखता है। इसीलिए उसने मजबूत बॉडी बनाई, साथ ही स्केटिंग भी सीखी और हाईटेक गैजेट्स अपने साथ रखता है। पुलिस आरोपी से चोरी की अलग-अलग वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.