राजस्थान के चुनाव में सामने आया महिलाओं की नेतागिरी का मायूसी वाला 'सच', वो 7 सीटें जहां वोटिंग ने खोल दी दावेदारों की पोल

Updated on 27-11-2023 01:41 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम 3 दिसंबर को आना है। 25 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद सभी प्रत्याशियों को इसी रिजल्ट वाले दिन का इंतजार है। इसी बीच प्रदेश की 199 सीटों में से उन सीटों की भी चर्चा हो रही है जहां महिला प्रत्याशियों ने आपस में चुनावी जंग लड़ी। इसी जंग का एक मायूस करने वाला सच भी सामने आया है। दरअसल, यहां वोटिंग परसेंट पिछले चुनाव से भी कम दर्ज हुआ है।

कामां विधानसभा चुनाव

भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से नोक्षण चौधरी और कांग्रेस की ओर से जाहिदा खान ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 3.81 फीसदी मतदान गिरा है। वर्ष 2018 के चुनाव में 81.75 फीसदी मतदान हुआ जबकि इस बार 2023 में 77.94 फीसदी मतदान हुआ।

जायल विधानसभा चुनाव

नागौर जिले की जायल विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से मंजू मेघवाल और भाजपा की ओर से मंजू बाघवार ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 1.76 फीसदी मतदान गिरा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जायल में 69.68 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 67.55 फीसदी मतदान हुआ।

सादुलपुर विधानसभा चुनाव

चूरू जिले की सादुलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से कृष्णा पूनिया और बीजेपी की ओर से सुमित्रा पूनिया ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 7.87 फीसदी मतदान गिरा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में सादुलपुर में 85.25 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 77.38 फीसदी मतदान हुआ है।

हिंडौन विधानसभा चुनाव

हिंडौन विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से राजकुमारी जाटव और कांग्रेस की ओर से अनीता जाटव ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 6.39 फीसदी मतदान कम हुआ है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 73.71 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 67.32 फीसदी मतदान हुआ।

अनूपगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

अनूपगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की शिमला नायक और भाजपा की संतोष बावरी ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 3.34 फीसदी मतदान कम हुआ है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 81.29 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 77.95 फीसदी मतदान हुआ।

भोपालगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

जोधपुर जिले की भोपालगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से गीता बरकड और भाजपा की ओर से कमसा मेघवाल ने चुनाव लड़ा था। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 2.67 फीसदी मतदान कम हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 68.72 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 66.05 फीसदी मतदान हुआ।

अजमेर दक्षिण विधानसभा चुनाव 2023

अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से अनीता भदेल और कांग्रेस की ओर से द्रोपदी कोली ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.28 फीसदी मतदान कम हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 68.79 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 66.79 फीसदी मतदान हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.