जिला सीईओ ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Updated on 20-01-2026 01:03 PM

सुकमा ।  जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की पूर्ति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष जोर

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपूर्ण आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही पीएम-जनमन आवास योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आवास निर्माण की जिलेवार प्रगति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए विशेष आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा आवास प्लस सर्वे के तहत अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

मनरेगा और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा

महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमोदित लेबर बजट और मानव दिवस सृजन की स्थिति पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के अंतर्गत श्रमिकों के कौशल विकास, राजमिस्त्री प्रशिक्षण, ‘मोर गाँव मोर पानी’ महाभियान, आजीविका डबरी निर्माण तथा पंजीकृत श्रमिकों के म.ज्ञल्ब् कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

‘लखपति महिला’ पहल पर फोकस

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘लखपति महिला पहल’ की कार्ययोजना और डिजिटल आजीविका रजिस्टर में प्रविष्टि की समीक्षा की गई। नियद नेल्लानार क्षेत्रों में ‘लखपति ग्राम’ विकसित करना है।

स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता प्रबंधन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को ओडीएफ च्सने मॉडल घोषित करने, छह माह बाद उनके भौतिक सत्यापन, नियमित कचरा संग्रहण, स्वच्छाग्रहियों के मानदेय भुगतान, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की कार्यक्षमता और ग्रे-वाटर मैनेजमेंट पर चर्चा की गई।

पंचायत और अन्य निर्माण कार्य

बैठक में ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की इंटरनेट उपलब्धता और संचालन, वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत महतारी सदनों के निर्माण की प्रगति तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो धरसा निर्माण कार्य चिन्हांकित करने पर भी समीक्षा की गई।

जिला सीईओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपसंचालक पंचायत श्री रविशंकर वर्मा, जनपद सीईओ सुकमा सुश्री निधि प्रधान, जनपद सीईओ छिंदगढ़ श्री ओके गुप्ता तथा जिला पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.