जिले के कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा कलेक्टर-एसपी ने बैठक लिया

Updated on 16-12-2025 01:27 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की उपस्थिति में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा का समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ब्लैंक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां संकेतक बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगाने और हाईवे किनारे अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। स्कूल-कॉलेजों के किशोर और युवा बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम करने सहित आम जनों में यातायात नियमों का पालन करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. कन्नौजे ने धान के अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने खाद्य, मंडी, राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार सोशल मीडिया में भ्रामक संदेशों पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए।

 डॉ. कन्नौजे ने आम नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, लाइसेंस बनाकर गाड़ी के दस्तावेज रखने की आदत डालने के लिए चेकिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि लोगों में अपने और अन्य नागरिकों के जीवन सुरक्षा की भावना जितना प्रबल होगा। उनमें हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, लाइसेंस बनाकर गाड़ी के दस्तावेज रखना रोजमर्रा की आदत में शामिल होगा तो सड़क दुर्घटना में स्वतः कमी आएगा। कलेक्टर ने अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारकर भागने (हिट एंड रन दुर्घटना) एवं प्राकृतिक आपदा से घायल और मौत के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

डॉ कन्नौजे ने सारंगढ़ के अशोका पब्लिक, मोना स्कूल, संत थॉमस स्कूल, सीपीएम स्कूल के पास स्टॉपर और साइन बोर्ड (आगे स्कूल है धीरे चले) लगाने, बस स्टैंड में निर्धारित समय के पहले बसों के चालक द्वारा अवैध रात्रि हालटिंग को निर्धारित स्थान में रखने, रविवार को बकरी बाजार को परिवर्तन करने, नए साल के दरमियान बाइक ओवर स्पीड और नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करने, खेतों में आग लगाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एस के टंडन, वन मंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल, आरटीओ अधिकारी, उप संचालक पशुधन विकास विभाग, महेन्द्र पाण्डेय, आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा, कार्यपालन अभियंता पीएचई रमाशंकर कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, नेशनल हाईवे के सब इंजीनियर आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.