अल्प वर्षा में ही जलमग्न हो जाता है जिला न्यायालय परिसर, जल निकासी की व्यवस्था की जाए

Updated on 30-06-2023 06:23 PM
इंदौर। कुछ मिनट की वर्षा में ही जिला न्यायालय परिसर जलमग्न हो जाता है। वकीलों के लिए न्यायालय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जिला न्यायालय परिसर में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाना चाहिए ताकि पक्षकार और अधिवक्ताओं को परेशान न होना पड़े। यह मांग इंदौर अभिभाषक संघ ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को लिखे पत्र में कही है।

संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि हाल ही में हुई कुछ देर की वर्षा में ही जिला न्यायालय परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस वजह से सभी को परेशानियों का सामना करना पडा़। अभिभाषक संघ पिछले दो माह में कई बार जिला न्यायालय परिसर में जल निकासी के लिए बनवाई गईं नालियों की साफ-सफाई और वर्षा के पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कह चुका है लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोई काम नहीं किया। नालियों की साफ-सफाई और जल-निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से चंद मिनट की वर्षा में ही परिसर में टाइपिंग शेड वाला हिस्सा जलमग्न हो गया। इससे वकीलों को परेशानियों का सामना करना पडा़।

वकीलों के शेड तक भरा जाता है पानी

कचोलिया ने बताया कि जिला न्यायालय में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई बार अत्याधिक वर्षो होने की स्थिति में वकीलों के शेड तक पानी भरा जाता है। ऐसी स्थिति में वकीलों के लिए न्यायालय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। पीडब्ल्यूडी अगर जल निकासी की पर्याप्त और समुचित व्यवस्था कर दे तो जल निकासी हो सकेगी। जिला न्यायालय में जल जमाव की समस्या वर्षों पुरानी है। वकील वर्षों से व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हो रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.