तीरंदाजी खेल में जिले को मिल रहीं उपलब्धियां

Updated on 22-12-2025 12:05 PM

महासमुंद। 45 वीं एनटीपीसी जूनियर (इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 22 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले के 04 खिलाड़ी कमलेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू खोपली बागबाहरा, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू मौलीमुडा बागबाहरा, पद्मा साहू पिता वेदराम साहू बिहाझर बागबाहरा एवं देविका साहू पिता टीकम साहू भोरिंग महासमुंद शामिल होंगे।

हॉल ही में चांदनी साहू ने सीनियर

नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप महिला वर्ग के इंडियन राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में शामिल होकर रजत पदक एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में चांदनी साहू ने 02 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चांदनी साहू को महाराजा प्रवीरचंद भन्जदेव पुरस्कार प्रदान किया गया है। पद्मा साहू ने नेशनल गेम्स उत्तराखंड में भागीदारी करने के साथ ही सब - जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में 03 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकी हैं। इस बार जूनियर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद जताई गई हैं। वर्ष 2008 से बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का अभ्यास डॉ. विकास अग्रवाल (पूर्व अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर) के माध्यम से चलाया गया। 2008 से अब तक 18 खिलाड़ियों ने लगभग 40 से अधिक नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी कर 20 राष्ट्रीय पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल संसाधन उपलब्ध कराने से प्रशिक्षक में गति मिली हैं।

बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों में एवन कुमार साहू, नवलीन कौर, संजय सोनवानी, नरेश साहू, पद्मा साहू, चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, हेमंत निषाद, तोरण यादव, नयन सिंह, जया साहू, कमलेश साहू, तृषा प्रजापति, वैशाली साहू, लक्ष्मण चंद्राकर, टुकेश, राहुल यादव, पीयूष, चांदनी साहू, पीरित राम साहू शामिल हैं, इन खिलाड़ियों में से एवन कुमार साहू ने सोनीपत हरियाणा में जूनियर इंडिया तीरंदाजी कैंप (एन आर टी) के माध्यम से चयनित हुए थे। पद्मा साहू भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) सोनीपत हरियाणा में प्रशिक्षण प्राप्त कर साऊथ कोरिया में जाकर किम हांग टक आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर कोरिया में कोरियन प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त किया हैं। नवलीन कौर सतारा महाराष्ट्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। संजय सोनवानी एवं राहुल यादव, सत्यम साहू, हेमंत निषाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। चांदनी साहू, चांदनी, जया साहू, वैशाली साहू, जया पहाटिया, टुकेश, पीयूष, कमलेश साहू ने खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बहतराई बिलासपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए है। नरेश साहू, सत्यभामा, कुशो राम ने कोदूराम वर्मा तीरंदाजी अकादमी रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए है। जिला तीरंदाजी संघ ने राज्य संघ व खेल विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बागबाहरा में किया जा चुका हैं जिससे जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अच्छे प्रदर्शन करने में मदद मिली तथा नवोदित बच्चों को प्रोत्साहित करने में सफल रहे हैं।

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में वर्ष 2023 से संचालित हैं, जिसके माध्यम से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के 17 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी किया है एवं 10 पदक जीतने में सफलता हासिल किए हैं। खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में जयंत ठाकुर, नमन मांझी, योगेश नाग, टुकेश कमार, उदित नारायण भोई, दिगंबर नेताम, लिलिमा नाग, कुमुदिनी दीवान, डिंपल दीवान, रिया दीवान ने सफलता हासिल कर चुके हैं। खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों को ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर, बेहतर अभ्यास, राज्य स्तरीय/संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, पर्याप्त संसाधन व सहयोग करने में जिला प्रशासन, खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महेंद्र टंडन, छात्रावास अधीक्षक अंजय चौहान, रोहित श्रीवास, प्रशिक्षक हीरूराम साहू, एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, नीलम साहू, जया साहू का सहयोग रहा। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक बिलासपुर इतवारी राज, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.