कुत्ते ने बच्ची समेत 14 लोगों को काटा, भीड़ ने डंडों से हमला कर मार डाला, नगर पालिका पर लगाया ये आरोप

Updated on 22-11-2023 01:41 PM
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुत्ते के काटने के बाद उसे मार डालने का मामला सामने आया है। हापुड़ के कलेक्टरगंज इलाके में बुजुर्ग महिला समेत 14 लोगों को कुत्ते ने काट लिया। इससे गुस्साए लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। बताया गया कि सोमवार देर शाम भी 8 लोगों पर इसी कुत्ते ने हमला किया था। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका और पशु विभाग को इसकी जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने कुत्ते को पागल समझकर उसकी घेर कर हत्या कर दी।

दरअसल, मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों पर फिर से कुत्ते ने हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद फिर से 2 कुत्तों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधा पर हमला कर दिया। उनका पैर का मांस निकाल लिया। मौके पर मौजूद शिक्षिका सुमन और लक्ष्मी शर्मा ने बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग को बचाया। इसके बाद ही एक बच्ची समेत नीतू, राघव, राजू पर हमला कर दिया कुत्ते के आतंक से क्षुब्ध लोगों ने एक प्लॉट में घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत से उसे दबोच लिया। लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया था। बाद में कुछ जनप्रतिनिधियों ने मौके पर आकर कुत्ते का शिकार हुए लोगों को ढांढस बंधाया और शव वहां से भिजवा दिया। वहीं, अस्पतालों में भी रोजाना एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने वालों की भीड़ रही। सीएचएसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि सर्दी में कुत्तों और बंदर काटने के मरीज बढ़े हैं। प्रतिदिन 50- 60 से लोग इंजेक्शन लगवाने अस्पताल में आ रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने की वन विभाग से अनुमति नहीं मिली है। खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की अभी कोई योजना नहीं बनाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.