दिल्ली में आशियाने का सपना होगा पूरा, आ रही है DDA की नई स्कीम, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 18-06-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: 2023-24 में डीडीए को हाउसिंग स्कीम (DDA Housing Scheme) से काफी मुनाफा हुआ है। उत्साहित डीडीए इस साल भी हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी में है। यह स्कीम दिवाली के आसपास लॉन्च होगी। फेस्टिवल स्पेशल इस स्कीम में 150 एचआईजी और एमआईजी के फ्लैट्स शामिल हो सकते हैं। ज्यादातर फ्लैट्स नरेला और द्वारका में होंगे। डीडीए ने पिछली स्कीम से काफी अच्छा रेवेन्यू कमाया है। अब 2024-25 में डीडीए उसे क्रॉस करने की तैयारी में है। डीडीए अधिकारी के अनुसार, 2023-24 में डीडीए ने हाउसिंग स्कीम के तहत 7,978 फ्लैट्स बेचे। इनसे डीडीए ने 2,803 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया। यह अब तक की सबसे अधिक सेल है।

2023-24 में हाउसिंग स्कीम ने डीडीए ने पहली बार प्रीमियर फ्लैट्स उतारे। इसमें पेंटहाउस समेत सुपर एमआईजी फ्लैट्स शामिल थे। इसके अलावा एचआईजी, एमआईजी के फ्लैट्स भी उतारे गए। द्वारका सेक्टर-19बी और द्वारका सेक्टर-14 के फ्लैट्स का पहली बार ई-ऑक्शन किया गया। इसमें डीडीए को फ्लैट्स की रिजर्व प्राइस से कहीं अधिक कीमतें मिली। इसके अलावा लोकनायक पुरम, रोहिणी में भी हाउसिंग स्कीम को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। डीडीए की हाउसिंग स्कीम को 2016-17 से ही रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इससे पहले, 2015-16 में डीडीए ने हाउसिंग स्कीम से 1500 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। इसके बाद रेवेन्यू में लगातार कमी आती चली गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.