खुद के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा, हजारों परिवारों में आई खुशियां

Updated on 08-08-2023 04:57 PM

रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए स्वयं का आवास एक सपने से कम नहीं। ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों के खुद के पक्के मकान का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो रहा है।

उन्हें कच्चे मकानों के ढह जाने की चिंता और बरसात के सीलन भरी दीवारों से अब छुटकारा मिल चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से हजारों परिवार अपने खुशियों के पल बिना किसी चिंता के साथ जी रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में आवासहीन परिवारों के लिए 8 लाख 62 हजार 839 आवास बनाए गए हैं। इसके अलावा 3 लाख 13 हजार 307 मकान बनाए जा रहे हैं, जो जल्द परिवारों को उपलब्ध होंगे।  

बरसात के सीलन भरी दीवालों से मिला छुटकारा

पक्के मकान का सपने लिए परिवारों में से एक कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कदरेवा में रहने वाले हीरालाल का परिवार भी था। हीरालाल काफी वर्षों से अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे, जहां बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, जिससे उनके परिवार को काफी तकलीफ झेलनी पड़ती थी। आर्थिक रूप से सशक्त न होने की वजह से उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। बारिश के दिनों में सीलन आने की वजह से उनके परिवार को कई बीमारियां होती थी। इस बीच उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। उन्होंने आवेदन किया और अब उनका पक्का घर बन के तैयार हो चुका है। वे अब चिंता मुक्त और खुश हैं। हीरालाल बताते हैं कि वे अपने आस-पास के लोगों और रिश्तेदारों को भी इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करते हैं।

सपने हुए पूरे: टूटा फूटा मकान अब बना पक्का
जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोधमा निवासी 77 वर्ष के सिमोन मिंज का पक्का आवास बनाने का सपना अब पूरा हो गया है। सिमोन के पास दो कमरे की पुश्तैनी कच्ची झोपड़ी थी। जिसमें वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहे थे। उनके आवेदन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से मिली एक लाख 30 हजार रूपए की अनुदान राशि और स्वयं के बचत और बच्चों की कमाई से अतिरिक्त एक लाख रूपए की राशि मिलाकर उन्होंने स्वयं पक्का मकान बना लिया। सिमोन मिंज ने बताया कि आवास योजना का लाभ नहीं मिलता तो वह कच्चे एवं टूटे-फूटे मकान में निवास करते रहते। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पक्के मकान में सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। पक्का मकान का सपना पूरा होने से खुश सिमोन ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.