पाकिस्तान से टेस्ट खेलने का सपना अधूरा रह गया- अश्विन:पूर्व ऑफस्पिनर बोले, एस रमेश को देखकर बचपन में बहुत इंस्पायर हुआ

Updated on 26-12-2024 01:32 PM

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनका पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने का सपना अधूरा ही रह गया। वह बचपन से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं हो सका।

अश्विन ने गोबीनाथ के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'सदागोपान रमेश को देखकर मैं क्रिकेट खेलने के लिए इंस्पायर हुआ था। वे तमिलनाडु के पहले बैटर थे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेफिक्री से रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारियां तो मुझे सपने में भी आती थीं।'

अश्विन ने पिछले सप्ताह ही संन्यास लिया

अश्विन ने 18 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद संन्याल ले लिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया था। 38 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए 537 टेस्ट विकेट लिए, लेकिन कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला।

क्या बोले अश्विन?

अश्विन ने कहा, 'मेरे जीवन का सबसे बड़ा अधूरा सपना यही रह गया कि मैं कभी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल सका। हालांकि, ये चलता है। अब जिसे बदलना मेरे हाथ में ही नहीं, उसके बारे में सोचकर मैं ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकता।'

एस रमेश ने बचपन में बहुत इंस्पायर किया

अश्विन ने बताया कि उन्हें तमिलनाडु के पूर्व बैटर एस रमेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए इंस्पायर किया था। ऑफ स्पिनर ने कहा, 'सदागोपान रमेश मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मैं खुद इस बात को नहीं जानता कि उन्होंने मेरे जीवन में कितना बड़ा किरदार निभाया। वह तमिलनाडु के पहले बैटर थे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना डरे रन बनाए थे।

मैंने तमिलनाडु के कई खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्टेज पर रन बनाते हुए देखा, लेकिन सभी को कहीं न कहीं परेशानी ही हुई। वे आगे चलकर स्थापित जरूर हो गए, लेकिन जिस तरीके से रमेश क्रिकेट खेलते थे, वैसा कोई नहीं खेल सका। उन्होंने वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर जैसे बॉलर्स के खिलाफ भी बेफिक्री से रन बनाए। उनके पास शॉट्स खेलने के लिए हमेशा ही बहुत ज्यादा समय था।'

रमेश के शॉट्स का दीवाना हो गया था- अश्विन

अश्विन ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि रमेश ने एक बार वकार के खिलाफ एक पैर उठाकर फ्लिक शॉट खेला था। मैं रात भर उसी शॉट के बारे में सोचता रहा, मैं अगले दिन उनकी बैटिंग देखने के लिए एक्साइटेड था। 5 साल बाद मैं और रमेश एक ही क्लब की टीम से क्रिकेट खेल रहे थे। मेरे लिए वह एक फैन बॉय मोमेंट था, वह मेरे लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं।'

रमेश ने भारत के लिए 19 टेस्ट खेले 

सदागोपान रमेश तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 टेस्ट खेले और 37.97 की औसत से 1367 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही 1999 में अपने करियर की शुरुआत की और 3 टेस्ट में 53.83 की औसत से 323 रन बना दिए। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला। वहां पहली ही पारी में 41 गेंद पर 43 रन बना दिए।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्यों नहीं खेल सके अश्विन 

अश्विन ने तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए क्रिकेट खेला, लेकिन टेस्ट उनका बेस्ट फॉर्मेट रहा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 क्रिकेट तो खेला, लेकिन इस टीम के खिलाफ कभी टेस्ट नहीं खेल सके। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद के चलते द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती।

भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में आखिरी बार कोई टेस्ट हुआ था, अश्विन ने तब डेब्यू नहीं किया था। उन्हें 2011 में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसके 14 साल बाद तक उन्होंने भारतीय फैंस के दिलों और टेस्ट क्रिकेट पर राज किया। इस दौरान भारत-पाक के बीच कोई टेस्ट नहीं हुआ। अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर और नंबर-1 ऑलराउंडर भी रहे। रिटायरमेंट के समय भी वह नंबर-5 बॉलर और नंबर-3 ऑलराउंडर थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.