पाकिस्तान दिवस पर चीनी लड़ाकू विमान दिखाने का सपना फुर्र, आज नहीं होगी जिन्ना के फौज की परेड, कारण क्या?

Updated on 23-03-2023 07:34 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में आर्थिक हालात बेकाबू हो गए हैं और शहबाज शरीफ सरकार दुनियाभर से भीख मांगने को मजबूर हो गई है। यही नहीं पाकिस्‍तान के डिफॉल्‍ट होने का खतरा पैदा हो गया है। इस आर्थिक बदहाली का असर अब पाकिस्‍तानी सेना पर आ गया है और वह भी कंगाली की हालत में पहुंच गई है। यही वजह है कि आज पाकिस्‍तान दिवस पर मुनीर की सेना का कंजूसी में सैन्‍य परेड निकालने का प्‍लान था। हालांकि अब पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति कार्यालय की ओर से ऐलान किया गया है कि इस परेड को इस्‍लामाबाद में खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि कंगाली की वजह से परेड को नहीं आयोजित किया जा रहा।
इस सैन्‍य परेड को ऐसे समय पर रद किया गया है जब पाकिस्‍तानी जनता देश में कंगाली के हालात को देखते हुए इसकी आलोचना कर रही थी। पाकिस्‍तान इस परेड में अपने जे 10 लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन करने वाला है। इसे हाल ही में पाकिस्‍तानी वायुसेना में शामिल किया गया है। पिछले दिनों अभ्‍यास के नाम पर पाकिस्‍तानी वायुसेना ने इस्‍लाबाद के आकाश को बंद कर दिया था जिससे यात्री विमानों को बड़े पैमाने पर हवा में तेल जलाना पड़ रहा था। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक इस परेड को अब 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा।राफेल से निपटने के लिए चीन से जे 10 फाइटर जेट खरीदा

इस परेड को आज राष्‍ट्रपति भवन के सामने आयोजित किया जाना था। पाकिस्‍तान के एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना ने पाकिस्‍तान दिवस पर दशकों से चली आ रही सैन्‍य परेड को बहुत सीमित पैमाने पर आयोजित करने जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तानी सेना पैसा बचाने के लिए इस भव्‍य तरीके से निकाले जानी वाली परेड को कंजूसी में आयोजित कर रही है। पाकिस्‍तान दिवस को हर साल 23 मार्च को आयोजित किया जाता है।

23 मार्च 1940 के दिन लाहौर में मुस्लिमों के लिए भारत को बांटकर अलग देश बनाने हेतु प्रस्‍ताव पारित किया गया था। पाकिस्‍तान दिवस भारत के गणतंत्र दिवस की तरह से होता है और पाकिस्‍तानी सेना के तीनों अंग अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। इस परेड के लिए इस साल बहुत कम अतिथियों को बुलाया गया था। हालांकि अब पाकिस्‍तान का यह सपना धरा का धरा रह गया है। पाकिस्‍तान ने भारत के राफेल विमानों से निपटने के लिए चीन से जे 10 फाइटर जेट खरीदा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.