गाड़ी स्टार्ट छोड़कर नाच रहा था ड्राइवर; बाराती ने गियर डाल दिया

Updated on 23-02-2023 06:13 PM

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां नाच रहे बारातियों के बीच बोलेरो घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ घायल हैं, जिन्हें बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है।

बुधवार रात शिवपुरी जिले के खातोरा गांव में गुना के श्यामपुर से बारात आई थी। बाराती महेश ने बताया कि बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट छोड़ नाचने आ गया। इसी दौरान एक बाराती गाड़ी में ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया, जिससे गाड़ी भीड़ में जा घुसी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे की बताई जा रही है।

इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास में भर्ती कराया गया था। यहां से सभी को शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। पुरुषोत्तम कुशवाह पुत्र ख्याली कुशवाह (30) निवासी श्यामपुरा और मनीष कुशवाह पुत्र भोलाराम कुशवाह (23) की मौत हो गई।

साईंराम पुत्र उधम सिंह चंदेल (30) निवासी श्यामपुरा, काशीराम पुत्र रामलाल (30) निवासी श्यामपुरा, महेश कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह (35) निवासी खतौरा, भूरा कुशवाह पुत्र लालचंद्र कुशवाह (30) वर्ष निवासी श्यामपुरा, पप्पू पुत्र कल्याण कुशवाह (35) निवासी अशोकनगर, दीपेश कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह (25) निवासी अशोकनगर, गोविंद कुशवाह पुत्र कुशवाह (25) निवासी बूढ़े बालाजी गुना घायल हैं।

इधर, धार में भीषण हादसे में पूरा परिवार खत्म

धार जिले के बाग-डेहरी रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। चारों एक ही परिवार के थे। मृतक अपनी बहन की मौत की सूचना पर उसके गांव जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा बाग थाना अंतर्गत ग्राम लोंगसरी पुलिया के पास हुआ। गंधवानी क्षेत्र के ग्राम खोजाकुआ निवासी की बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहा थे, तभी रास्ते में बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार जगलिया (55) पिता केमला, ईडु (35) पिता केमता, सीताबाई (30) और किरण (7) पिता ईडु की मौत हो गई। मारने वालों में दो भाई, और एक भाई का पूरा परिवार शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.