टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक के छक्कों का सूखा जारी, 2007 में खेला था पहला टूर्नामेंट

Updated on 05-11-2022 05:28 PM

दिनेश कार्तिक इस समय टीम इंडिया के बेस्ट फीनिशर में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके नाम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में एक भी छक्का दर्ज नहीं है। दिनेश कार्तिक ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत के लिए सबसे पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था, इसके बाद वह 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें इस बार फिर वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला, मगर अभी तक उनके बैट से गेंद सीधा बाउंड्री के पार नहीं पहुंची है।

2007 टी20 वर्ल्ड कप में कार्तिक को कुल 4 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने 9.33 की औसत से 28 रन बनाए थे, वहीं 2010 टी20 वर्ल्ड कप में उनके बैट से 2 मैचों में 14.50 की औसत से 29 रन निकले थे। बात 2022 टी20 वर्ल्ड कप की करें तो पिछले दो वर्ल्ड कप के मुकाबले उनका प्रदर्शन और निराशाजनक रहा है। इस सस्करण में उन्होंने खेले 4 मैचों में मात्र 4.66 की औसत से 14 ही रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप में कुल 10 मैच खेल चुके हैं मगर उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है, हालांकि इस दौरान उन्होंने 10 चौके जरूर लगाए हैं।

आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए धमाकेदार परफॉर्मेंस करने के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 37 साल की उम्र में टीम इंडिया में वापसी की। कार्तिक ने इसके बाद कई मौकों पर भारत के लिए मैच फिनिश किए और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऋषभ पंत से पहले प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई। हालांकि अभी तक वह कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे हैं। अगर उनका परफॉर्मेंस ऐसा ही रहा तो ऋषभ पंत को नॉकआउट मुकाबलों में रोहित शर्मा मौका दे सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.