विजय माल्या पर ED का बड़ा एक्शन, किंगफिशर के पूर्व कर्मचारियों को किया 312 करोड़ का भुगतान

Updated on 19-12-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के फाउंडर विजय माल्या की लंदन से कुछ तस्वीरें आई हैं। इसमें वह अपने जन्मदिन से पहले पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस बीच ईडी ने किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को लंबे समय से अटके बकाए के तौर पर 312 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। यह रकम आधिकारिक लिक्विडेटर को ट्रांसफर कर दी गई है। यह फैसला चेन्नई के डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) ने सुनाया। ट्रिब्यूनल ने उन शेयरों की बिक्री से मिले पैसों को जारी करने का आदेश दिया था, जिन्हें ED ने पहले SBI को वापस कर दिया था।

सीबीआई ने विजय माल्या के खिलाफ लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था जिसके बाद वह लंदन भाग गए थे। ईडी ने उनके और किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस शुरू किया था। जनवरी 2019 में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत माल्या, किंगफिशर एयरलाइंस और उनसे जुड़ी कंपनियों की 5,042 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा 1,695 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी अटैच की गई थी।

संपत्तियों की बिक्री

बाद में, एक स्पेशल PMLA कोर्ट ने DRT के जरिए सभी अटैच की गई प्रॉपर्टी को SBI के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को वापस करने की इजाजत दे दी। ED ने अटैच की गई संपत्तियों को कंसोर्टियम बैंकों को वापस कर दिया, जिनकी बिक्री से 14,132 करोड़ रुपये मिले। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "ED ने सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों के लंबे समय से अटके बकाए का भुगतान हो। उन्होंने SBI के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और कर्मचारियों के दावों के भुगतान के लिए वापस की गई संपत्तियों के इस्तेमाल में मदद की।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.