समाधान शिविर में दिखा सुशासन का असर, हजारों आवेदन हुए निराकृत

Updated on 20-05-2025 11:56 AM

दुर्ग।  सुशासन तिहार के अंतर्गत अंजोरा (ख) में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सरकार जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार हैै। हमारी सरकार जनता के द्वार पर पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान वहीं कर रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरह से ग्रामीण और गरीब वर्ग के हित में हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने को एक हजार की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संभव हो पाया है। विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्रता के आधार पर सभी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा, कोई भी गरीब अब मकान से वंचित नहीं रहेगा। आमजनता अपनी मांगों या शिकायतों के समाधान और नए आवेदन जमा करने के लिए विभाग के स्टॉलों में भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण लोगों को बार-बार विभाग के दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ग्रामीणों को उनकी शिकायत या मांग की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी दी जाए। विधायक  चंद्राकर ने जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।

शिविर में 15 ग्राम पंचायत से 7477 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निराकृत 7249, जनपद पंचायत दुर्ग को 5932 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें निराकृत 5844, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 3051 आवेदन प्राप्त निराकृत 3044, पेंशन के 468 आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन के 569 आवेदन निराकृत 558, राशन कार्ड के 157 निराकृत 148 किए गए। समाधान शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, 10 हितग्राहियों को पेंशन एवं राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर  उत्तम धु्रव एवं  हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ  रूपेश पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  राकेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू और श्रीमती श्रद्धा साहू,  तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.