अंडा हवा में उछाला और हो गया हादसा... बेटों के सामने 'शेफ' इरफान पठान चूक गए 'शॉट', देखें वीडियो

Updated on 27-06-2025 01:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इरफान आए दिन फैंस के लिए अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। रिटायरमेंट के बाद पठान कॉमेंटरी करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट से जुड़े मामलों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। पठान भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी कॉमेंटरी कर रहे हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।इरफान पठान उसमें अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। पठान किसी शेफ के साथ उस वीडियो में खड़े हैं और ट्रिक करते हुए अंडे तोड़ रहे हैं।इरफान ने अंडे को शेफ के अंदाज में तोड़ने की कोशिश की। ऐसे में अंडा टूटकर तवे पर फैल जाता है। इसके बाद उनके दोनों बच्चे इमरान खान पठान और सुलेमान खान पठान भी अपने पापा की तरह शेफ के साथ खड़े होकर अंडे तवे पर तोड़ते हैं।

भारत की लीड्स टेस्ट में हार पर भी बोले थे इरफान पठान

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। इस मैच को इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम आसानी से यह मुकाबला जीत सकती थी। लेकिन भारत ने मैच के दौरन कुछ गलतियां की, जो उन्हें काफी भारी पड़ी। इरफान पठान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए भारत के हारने के बाद लिखा, 'टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतने के कई मौके थे, लेकिन उन 5 दिनों में वे सभी मौके उन्होंने गवा दिए। इंग्लैंड ने पीछे से आकर शानदार जीत दर्ज की।'40 साल के इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 1105 रन और 100 विकेट हैं। वनडे में 1544 रन और 173 विकेट हैं जबकि टी20 में 172 रन और 28 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.