कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से पूरे सदन ठहाकों से गूंज उठा

Updated on 03-02-2024 12:17 PM

बजट सेशन के तीसरे दिन (2 फरवरी) शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से पूरे सदन ठहाकों से गूंज उठा। दरअसल, खड़गे महिला प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि बहुमत आपका है। पहले 330-334 थे, अब तो 400 पार हो रहा है।"

इस गलती पर सदन में मौजूद राज्यसभा में मौजूद पक्ष और विपक्ष के सांसदों की हंसी छूट गई। खुद PM नरेंद्र मोदी भी खड़गे की इस बात पर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।

ठहाकों के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान को सुधारने की कोशिश की। लेकिन केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल खड़े हुए और बोले- “आखिरकार आज खड़गे जी ने सच कहा है और सच के अलावा कुछ नहीं कहा है।”

पियूष गोयल के बयान पर वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ ने कहा कि "मुझे लगता है कि विपक्ष के किसी नेता की इतनी सराहना कभी नहीं की गई, यह एक रिकॉर्ड है। आपके (श्री खड़गे के) भाषण की प्रशंसा की जा रही है।"

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया, "मुझे पता है कि इसकी प्रशंसा क्यों की जा रही है। वे (भाजपा) अपना ढिंढोरा पीट रहे हैं, कह रहे हैं कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी या 500 सीटें... वे 100 सीटें भी पार नहीं करेंगे। I.N.D.I.A मजबूत है।"

कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर हंगामा
संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश हुआ। इस बीच कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ। प्रह्लाद जोशी ने मांग करते हुए कहा कि डीके सुरेश के अलग देश के बयान वाले मामले को एथिक्स कमेटी में भेजा जाए।

खड़गे ने कर्नाटक के कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के दक्षिण के अलग राज्यों को मिलाकर एक अलग देश के बयान पर पार्टी का पक्ष भी रखा। खड़गे ने कहा कि अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी सहन नहीं करेंगे। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। मैं खुद कहूंगा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे।

राज्यसभा-लोकसभा को 5 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, हालांकि लोकसभा की कार्यवाही का समय शुक्रवार को 2 घंटे बढ़ाया गया। आमतौर पर यह शाम 6 बजे तक ही चलती है।

सुरेश ने कहा- तो दक्षिण राज्य अलग देश की मांग को मजबूर होंगे
संसद में 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। इस पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो पैसा दक्षिण तक पहुंचना चाहिए था, उसे डायवर्ट कर उत्तर भारत में बांटा जा रहा है। अगर इस अन्याय को दूर नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश बनाने की मांग करने के लिए मजबूर होंगे।

बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद सुरेश ने दावा किया कि दक्षिणी राज्यों से लिया जाने वाला टैक्स उत्तर भारत को दिया जा रहा है। साथ ही दक्षिण भारत पर हर मामले में हिंदी थोपी जा रही है। अगर केंद्र कर्नाटक को उसके हिस्से का पैसा दे दे तो यह काफी होगा। 

राष्ट्रपति ने कहा- सदियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ; PM भाषण के आखिर में बोले- राम राम

संसद का बजट सत्र बुधवार (31 जनवरी) को शुरू हुआ है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। यह नए संसद भवन में उनका पहला संबोधन था। राष्ट्रपति ने राम मंदिर से लेकर आर्टिकल 370 तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा- राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो इस साल पूरी हुई।

सत्र से पहले PM ने कहा कि सांसदों को सोचना चाहिए कि आखिरी 10 साल में उन्होंने क्या किया। बजट सत्र पश्चाताप का अवसर है। मेरा सभी सांसदों से अनुरोध है कि उत्तम से उत्तम परफॉर्म करें और इस मौके को जाने न दें।न इनकम टैक्स में राहत, न फसलों की MSP बढ़ी

बजट, बजट, बजट… लो हो गया बजट पेश। लेकिन ये अंतरिम ही रहा। न टैक्स बदला, न बड़ी घोषणाएं। हालांकि सीतारमण 8 हफ्ते पहले ही बोल चुकी थीं कि साल चुनावी है, तो बजट अंतरिम ही रहेगा। यानी असली बजट जून-जुलाई में नई सरकार की वित्त मंत्री पेश करेंगी या करेगा। तब जो भी वित्त मंत्री बने।सीतारमण का ये छठा बजट था। इसमें गरीब, महिला, युवा और अन्‍नदाता, यानी किसान फोकस में दिखे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.