भारतीयों के इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के PM संग पूरा विपक्ष खड़ा था... दिल्ली आते ही संसद विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रहार

Updated on 25-05-2023 06:53 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई दिनों से विदेश में थे और देश में संसद के नए भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया। आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पीएम ने विपक्षी दलों को आईना दिखाने की कोशिश की, जिन्होंने 28 मई के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है। पीएम ने यह समझाने की कोशिश की कि लोकतंत्र का सामर्थ्य क्या होता है। उन्होंने कहा, 'साथियो, आपको जानकर खुशी होगी और मैंने अब तक जितना भी देखा, पढ़ा मेरा ध्यान इस तरफ नहीं गया (उनका इशारा देश में विपक्षी बहिष्कार की तरफ था)... और इसलिए मैं बताना चाहता हूं। भारतीय समुदाय का जो सिडनी में कार्यक्रम था, वहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का आना गौरव की बात थी, लेकिन इतना ही नहीं उस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री भी थे, वहां सभी विपक्षी दलों के नेता थे। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता थे। ये लोकतंत्र का वातावरण... ऑस्ट्रेलिया के लोग चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ भारतीयों के कार्यक्रम में शरीक हुए थे।'


पीएम ने यह कहकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों के नेताओं को नसीहत दी कि दुनिया के देशों में किस तरह पक्ष और विपक्ष एक साथ खड़ा दिखाई देता है। प्रधानमंत्री के संसद के नए भवन का उद्घाटन करने की घोषणा पर विपक्ष के नेता हंगामा कर रहे हैं। 20 पार्टियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है जबकि 17 पार्टियों ने शामिल होने की बात कही है। इस पर लोकतंत्र की दुहाई दी जा रही है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कहना है कि पीएम नहीं, बल्कि राष्ट्रपति को इस भवन का उद्घाटन करना चाहिए। पीएम ने दिल्ली पहुंचते ही माहौल बदल दिया।

आज तड़के मोदी के वेलकम को उमड़े लोग

सिडनी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के प्रतिनिधि को, भारत के सेवक का दोनों पक्ष उतना ही आदर और सत्कार कर रहे थे। साथियो, यह यश मोदी का नहीं है। यह यश हिंदुस्तान के पुरुषार्थ का है। 140 करोड़ देशवासियों के जज्बे का है। इससे पहले पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और सरकार के कई मंत्रियों ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान इकट्ठा हुए लोगों को पीएम ने संबोधित भी किया। लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। तिरंगा झंडा लिए लोग तड़के ही मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचने लगे थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.