इकतारा में शाम हुई 'किशोराना', गद्य पाठ के बीच बांसुरी की तान पर गूंजे सदाबहार तराने, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Updated on 29-08-2024 12:17 PM
 भोपाल। ख्यात पार्श्वगायक (स्वर्गीय) किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी ताजा और नया है। देश-दुनिया में किशोर-दा के करोड़ों प्रशंसक आज भी उन्हें शिद्दत से याद करते हैं। किशोर के तिलिस्म पर बुधवार शाम जब बीकानेर से आए कवि-कथाकार अनिरुद्ध उमट ने अपने सधे हुए गद्य को पढ़ना शुरू किया और युवा बांसुरी वादक नितेश मांगरोले ने गीतों की धुनों को तान दी तो इकतारा के सभागार में बैठे श्रोता इस मोहक जुगलबंदी में खो गए।

नवाचारी प्रयोग से जमाया रंग

पाठ का यह नवाचारी प्रयोग किशोर कुमार के गीतों और जादुई आवाज के असर को महसूस करने का उपक्रम साबित हुआ। मौका था कला और सिनेमा की शृंखला सिनेकारी की दूसरे कड़ी में मालवीय नगर स्थित इकतारा में आयोजित एक दिवसीय समारोह किशोराना का।

लेखक का अभिनंदन

किशोर कुमार पर उपन्यास लिख रहे लेखक अनिरुद्ध उमट की षष्ठी पूर्ति अभिनंदन प्रसंग के निमित्त सुदीप सोहनी फिल्म्स और तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी के इस आयोजन में शहर के लेखक और कलाकार मौजूद रहे। उमट के नवाचारी गद्य में किशोर कुमार बीकानेर की गलियों से लेकर मुंबई तक उपस्थित रहे, जिसमें बीच में मोहम्मद रफी, गुलजार, अमित कुमार, राजेश खन्ना और लेखक के परिजन आदि पात्रों की तरह आते हैं।

किशोर के गीतों की धुन बजाई

गाद्य पाठ की रवानगी के बीच बांसुरी पर मेरे नैना सावन भादौं, मुसाफिर हूं यारो, कुछ तो लोग कहेंगे, वो शाम कुछ अजीब थी, ओ मांझी रे अपना किनारा की तान श्रोताओं को नए अनुभव लोक में ले जाती रही।
समारोह के पहले सत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव वर्मा और पद्मश्री पं. उमाकांत गुंदेचा ने उमट का अभिनंदन किया। गुंदेचा ने कहा कि किशोर कुमार के सृजन पर उमट का यह लेखन एक विधा द्वारा दूसरी विधा के प्रति अनूठा सम्मान और रेखांकन है। समारोह का संचालन फिल्मकार सुदीप सोहनी ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.