अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पोेंड में हुआ आयोजन, 10 हजार 530 आवेदनों का निराकरण

Updated on 28-05-2025 01:21 PM

रायपुर । जिले के अभनुपर विकासखंड के ग्राम पोंड में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के अंतर्गत 10 हजार 564 आवेदन आए थे, जिसमें से 10 हजार 530 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। शिविर में हितग्राहियों को कृषि विभाग से धान बीज, जिंक सल्फेट, स्प्रेयर और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जॉब कार्ड का वितरण किया गया और प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी गई। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा बैसाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र और छड़ी प्रदान की गई।

इसके अलावा श्रम कार्ड, ऋण पुस्तिका और केसीसी कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक इन्द्रकुमार साहू मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहंुचाना है। शिविर में बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रय भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.