आबकारी विभाग ने आर्य समाज मंदिर को नहीं माना मंदिर:भोपाल में शराब दुकान की शिकायत पर NHRC को आबकारी विभाग का जवाब

Updated on 13-10-2025 12:02 PM

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर के पास खुली शराब दुकान को हटाने की शिकायत कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) से की थी।

आबकारी विभाग ने एनएचआरसी को दिए जवाब में आर्य समाज मंदिर को मंदिर मानने से इनकार कर दिया। विभागीय अफसरों के जवाब का खुलासा खुद एनएचआरसी मेंबर प्रियंक कानूनगो ने किया है।

कानूनगो ने आबकारी विभाग का जवाब X पर शेयर करते हुए लिखा है कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने हिंदुओं में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने व हिंदुओं के अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी। जातिभेद के बगैर सभी हिंदुओं के वैदिक संस्कार आयोजित किए जाने के लिए देश भर में आर्य समाज मंदिरों की स्थापना की थी।

बाबुओं ने बेशर्मी से लिखा- शराब दुकान यथावत रहेगी कानूनगो ने आगे लिखा- मैंने अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर के समीप एक शराब दुकान संचालित किए जाने की शिकायत पर जांच के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके जवाब में सरकारी बाबुओं ने पूरी बेशर्मी के साथ लिखा है कि उनके नियम के अनुसार आर्य समाज मंदिर को मंदिर नहीं माना जा सकता है, इसलिए शराब दुकान यथावत रहेगी।

कदाचित यह सरकारी बाबू ही वो पतित हिंदू हैं जो हिंदुओं की दुर्दशा के लिए उत्तरदायी हैं। हिंदुओं को अब आर्य समाज मंदिर को सरकारी मान्यता दिलवाने के लिए कार्य करना होगा ?

7 महीनों से शिकायतों पर नहीं हो रही कार्रवाई भोपाल के अरेरा कॉलोनी में एक आवासीय भूखंड में संचालित अवैध शराब की दुकान के खिलाफ 7 माह से कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न किए जाने को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है।

शिकायतकर्ता विवेक त्रिपाठी की ओर से शराब की दुकान से 50 मीटर से भी कम दूरी पर आर्य समाज का मंदिर होने के तर्क को भी आबकारी विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया है। शिकायतकर्ता विवेक त्रिपाठी की ओर से शराब की दुकान से 50 मीटर से भी कम दूरी पर आर्य समाज का मंदिर होने के तर्क को भी आबकारी विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया है।

मामले को आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, लेकिन आबकारी विभाग की ओर से प्रस्तुत किए गए जांच प्रतिवेदन में लिखा है कि उनके नियम के अनुसार आर्य समाज मंदिर को मंदिर नहीं माना जा सकता है, इसलिए शराब दुकान यथावत रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.