जनसंपर्क विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

Updated on 27-06-2025 12:18 PM

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा 6 मई 2025 को किए गए औचक निरीक्षण और घोषणाओं की प्रगति से ग्रामवासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि विधायक  ईश्वर साहू, कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने अवलोकन किया । विधायक  ईश्वर साहू ने कहा कि प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के औचक निरीक्षण की तस्वीरें सहित आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।*

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से राज्य शासन के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल में जनकल्याण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का विस्तार से प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कहा “यह छायाचित्र प्रदर्शनी शासन की प्रतिबद्धता और पारदर्शिता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए निरीक्षण के पश्चात जो घोषणाएं की गईं, उनकी त्वरित क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामवासियों तक पहुंचाना शासन की जवाबदेही को सिद्ध करता है। यह प्रदर्शनी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार के डेढ़ वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है।”

प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नत योजना, पीएम आवास योजना आदि के सकारात्मक प्रभाव को छायाचित्रों और जानकारी के माध्यम से दर्शाया गया। नागरिकों को सरकार की नीतियों और उनके फायदों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी विशेष रूप से आकर्षक और सूचनाप्रद रही, जिससे लोगों को शासन की उपलब्धियों का सीधा अनुभव मिला । प्रदर्शनी की ग्रामीणों ने सराहना की शिविर में छत्तीसगढ़ की मासिक पत्रिका जनमन, और ब्रोसर का वितरण भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.