सोने-चांदी की गिरावट थमी, अब इतना महंगा हो गया गोल्ड

Updated on 29-09-2022 06:46 PM
 बाजारों में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट थम गई है। त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना एक बार फिर 50000 के पार चला गया है। वहीं चांदी भी आज 921 रुपये उछल गई है।

अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6244 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20563 रुपये सस्ती है। सोने के हाजिर भाव में आज यानी गुरुवार को 505 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी उछाल देखने को मिल रही है वहीं, चांदी बुधवार के बंद भाव की तुलना में महंगी होकर 55445 रुपये पर खुली।

24 कैरेट सोना आज 50010  रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। जबकि 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 49810 रुपये पर है। वहीं,  22 कैरेट 45809, जबकि 18 कैरेट 37508 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29256 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।
सोना-चांदी (Gold-Silver) जिस रेट पर खुलते हैं, उससे कहीं अधिक दाम आपको देना पड़ता है। मसलन इसमें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज तो जुड़ता ही है, साथ में ज्वेलर का मुनाफा भी ऐड होता है। ऐसे में आज आइए आपको बताते हैं कि जीएसटी औल ज्वेलर का एक अनुमानित मुनाफा जोड़ने के बाद आपको IBJA द्वारा  जारी रेट से कितना अधिक चुकाना पड़ता है... आज 24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1500 रुपये जोड़ने के बाद इसका रेट 51510 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 56661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 57108 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62819 रुपये में देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.