द फैमिली मैन' वाले श्रीकांत तिवारी सुलझाएंगे 'फर्जी' का केस, बन रहा है यूनिवर्स?

Updated on 21-02-2023 09:24 PM
इन दिनों फिल्मों की कहानियों में यूनिवर्स और क्रॉस ओवर का ट्रेंड खूब चल रहा है। इसे और सरल भाषा में समझें तो एक फिल्म की कहानी का दूसरी फिल्म की कहानी से कनेक्शन। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'फर्जी' में, जिसे राज एंड डीके ने बनाया है। वही राज एंड डीके, जिन्होंने इससे पहले 'द फैमिली मैन' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बनाई। उनकी खासियत है, उनका ह्यूमर। जो कहानी और किरदारों में जान फूंक देता है। खैर। हम आपको ये बताने वाले हैं कि राज एंड डीके भी उस क्रॉस ओवर और यूनिवर्स वाले चलन में शामिल हो गए हैं, क्योंकि उनकी 'फर्जी' में 'द फैमिली मैन' के किरदारों की भी झलक देखने को मिलती है। अब ये कयास लगाया जा रहा है कि क्या आगे जाकर 'फर्जी' और 'द फैमिली मैन 3' की कहानी मिलने वाली है! वैसे भी फैंस 'फैमिली मैन 3' का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।
राज एंड डीके की वेब सीरीज 'फर्जी' में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा केके मेनन और राशि खन्ना ने भी अहम किरदार निभाया है। इस सीरीज की कहानी को कैसे 'द फैमिली मैन 3' से जोड़ा जाएगा, इसके कुछ हिंट भी शो में ही दिए गए हैं। आइये आपको एक-एक कर बताते हैं।

    1.श्रीकांत तिवारी से मांगी मदद

    'फर्जी' वेब सीरीज में एक सीन में विजय सेतुपति का किरदार माइकल, श्रीकांत तिवारी से फोन पर बात करता है और एक केस सुलझाने के लिए मदद मांगता है। दोनों के बीच की बातचीत बहुत ही मजेदार है।

    2. चेल्लम सर ने माइकल को भी दी टिप

    जिस तरह से 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी को चेल्लम सर टिप देते हैं, वैसे ही उन्होंने 'फर्जी' में माइकल को भी टिप दिया है। चेल्लम सर वो किरदार हैं, जिनके पास सारी जानकारी होती है। उनके सोर्स बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। हालांकि, वो बहुत कम सीन्स में ही नजर आते हैं, लेकिन उनकी उतनी ही मौजूदगी काफी होती है।

    3. 'तिवारी को मेरा हैलो बोलना'

    एक सीन में दिखाया गया है कि माइकल का किरदार TASC के दफ्तर के बाहर रुकता है, वहां 'फैमिली मैन' के श्रीकांत तिवारी के कुछ साथी बाहर खड़े रहते हैं। माइकल उनसे कहता है कि 'तिवारी को मेरा हैलो बोलना।'

    आगे जाकर जुड़ेगी दोनों वेब सीरीज की कहानी!

    इन सबसे ये जाहिर है कि राज एंड डीके आगे चलकर 'फर्जी' और 'द फैमिली मैन' की कहानी जोड़ने वाले हैं। क्या 'द फैमिली मैन 3' में सारे किरदारों को एक-साथ देखने का मौका मिलेगा या फिर 'फर्जी 2' में। या फिर 'फर्जी' में नकली नोटों के केस को अब 'द फैमिली मैन 3' में श्रीकांत तिवारी हैंडल करेंगे। ये सब तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, लेकिन मेकर्स के ये हिंट इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
     17 September 2026
    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
     17 September 2026
    दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
     17 September 2026
    सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
     17 September 2026
    टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
     17 September 2026
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
     17 September 2026
    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
     16 September 2026
    जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
    Advt.