परिवार का कर्ज हुआ माफ, घर का नाम रखा भूपेश बघेल निवास

Updated on 16-05-2023 09:34 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास को लोगों ने देखा है और सुना है, लेकिन धमतरी जिले के एक गांव में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास है।

यह निवास इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छा गया है और लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस निवास को देखने कांग्रेसी समेत कई लोग जा भी रहे हैं।

राज्य शासन के कर्जा माफी योजना के तहत ग्राम पंचायत भोयना के किसान स्वर्गीय बलराम देवांगन के पांच लाख रुपये का कर्ज माफ हुआ है।

इस कर्ज माफी के बाद वे अपने निर्माणाधीन मकान का नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रखना चाहते थे, लेकिन कोरोना काल में उनकी मौत हो गई। ऐसे में उनके जीवन की अंतिम इच्छा अधूरी रह गयी। इसे इच्छा को परिवार वाले जानते थे।

उनके मौत के बाद मृतक के भाई अशोक कुमार देवांगन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके अंतिम इच्छा को पूरी करने व श्रद्धांजलि देने तीन कमरे के अधूरा मकान का निर्माण किया। मकान को किसी तरह पूर्ण रूप से तैयार किया। आज मकान बनने के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने इस मकान का नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास रखा है, इससे उन्हें काफी संतुष्टि मिली है।

उल्लेखनीय है कि इस किसान के निवास इंटरनेट मीडिया और जिलेभर में काफी चर्चित हो गई है। जगह-जगह इसके निवास की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किसान के प्रति आभार माना है और उनके मृत भाई स्वर्गीय बलराम देवांगन को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया है।

मृतक किसान के भाई अशोक कुमार देवांगन ने बताया कि अपने भाई के अंतिम इच्छा के अनुसार उनके निवास का नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। आज उनके परिवार के लोग काफी खुश है कि उनके मृत परिवार के सदस्य के अंतिम इच्छा पूरी हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृत किसान स्वर्गीय बलराम देवांगन के पास करीब चार एकड़ से अधिक जमीन है, जो लंबे समय से कर्ज नहीं पटा पा रहा था। उनके एक पुत्र है। और स्वर्गीय बलराम देवांगन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके दो भाई और है। तीनों भाइयों को मिलाकर करीब उनके यहां 15 एकड़ जमीन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.