जो हश्र नाजीवाद का हुआ, वही हाल रूस का भी करेंगे... यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने खाई कसम

Updated on 09-05-2023 06:29 PM
कीव: यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने सोमवार को कसम खाई है कि रूस की सेनाओं को उसी तरह से मात दी जाएगी जिस तरह से नाजीवादी को हरायर गया था। जेलेंस्‍की ने कहा कि सन् 1945 में जो हाल नाजी की सेनाओं वाले जर्मनी का हुआ थ, वही हाल अब रूस का होगा। जेलेंस्‍की ने याद दिलाया कि कैसे द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय नाजी सेना को बुरी तरह से पीटा गया था। यूरोप डे के मौके पर जेलेंस्‍‍की ने अपने भाषण में यह बात कही है। जेलेंस्‍की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस की सबसे शक्तिशाली किंझल मिसाइल को ढेर करने की बात कही है।


रूस को मिलेगी शिकस्‍त
जेलेंस्‍की ने कहा, 'आज का आधुनिक रूस सभी पुरानी बुराईयों को लेरकर आया है तो उसे बता दें कि जिस तरह से नाजीवाद को पीटा गया था, उसी तरह से उसे भी शिकस्‍त मिलेगी।' वॉर मेमोरियल के सामने खड़े जेलेंस्‍की ने एक वीडियो जारी कर यह बात कही है। जेलेंस्‍की ने इसके साथ ही ऐलान किया कि उन्‍होंने संसद में एक बिल भेजा है। इस बिल में आठ मई को यूक्रेन में द्वितीय विश्‍व युद्ध के कार्यक्रम और नौ मई को यूरोप डे मनाने की बात कही गई है।

जेलेंस्‍की के इस प्रस्‍ताव का यूरोपियन यूनियन ने भी स्‍वागत किया है। इस प्रस्‍ताव का मकसद यूरोप को संगठित करना और रूस को करारा जवाब देना है। आठ मई 1945 को मित्र देशों की सेनाओं के सामने नाजी जर्मनी ने आत्‍मसमर्पण कर दिया था। वहीं इससे अलग द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत का जश्न मनाने के लिए मास्को में विजय दिवस मनाया जाता है।
यूक्रेन की जीत से देंगे जवाब
जेलेंस्‍की ने कहा कि रूस 'आक्रामकता और कब्जे' के साथ-साथ 'सामूहिक हत्या और यातना' के लिए जिम्मेदार है। इसका जवाब यूक्रेन की जीत से दिया जाएगा।' जेलेंस्‍की का यह भाषण ऐसे समय में आया है जब आठ घंटे पहले ही यूक्रेन की सेना ने का था कि उसने रूस की तरफ से लॉन्‍च किए गए 35 हमलावर ड्रोन्‍स ढेर कर दिए हैं। इससे अलग दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में अधिकारियों ने एक गोदाम पर हवाई हमले की जानकारी दी। इस हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.