आ गया ChatGPT का बाप! मिलेगी ह्यूमन लेवल परफॉर्मेंस, जानिए क्या-क्या करेगा ओपन एआई का GPT-4

Updated on 15-03-2023 09:29 PM
नई दिल्ली : पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर में चैट जीपीटी (ChatGPT) के बड़े चर्चे हैं। ओपन एआई (OpenAI) के इस चैट बॉट से लोगों के कई सारे काम काफी आसान हो गए हैं। यूजर्स चैट जीपीटी से अनोखे सवाल भी पूछ रहे हैं। जैसे- 100 साल बाद दिल्ली के लोग कैसे दिखेंगे। चंद्रमा प्रृथ्वी पर गिर जाए तो क्या होगा। एलियन कैसे दिखते हैं। आदि-आदि। लेकिन अब चैट जीपीटी का एक सुपर एडवांस वर्जन आ गया है। इसका नाम जीपीटी-4 (GPT-4) है। स्टार्टअप ओपन एआई ने मंगलवार को कहा कि वह पावरफुल एआई मॉडल जीपीटी-4 जारी करने की शुरुआत कर रहा है।

मिलेगी ह्यूमन लेवल परफॉर्मेंस

ओपन एआई का कहना है कि जीपीटी-4 कई मामलों में ह्यूमन लेवल परफॉर्मेंस देता है। ओपन एआई ने एक ब्लॉग में लिखा कि इसकी नई तकनीक मल्टीमॉडल है। इसका मतलब है कि यह फोटोज और टेक्स्ट दोनों से कॉन्टेंट जनरेट कर सकता है। टेक्स्ट इनपुट फीचर वेटलिस्ट के साथ चैटजीपीटी प्लस सब्सक्राइबर्स और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। जबकि इमेज इनपुट एबिलिटी उसके रिसर्च का एक प्रीव्यू है।

टेक कंपनियों में मची होड़


यह काफी बहुप्रतीक्षित लॉन्च संकेत देता है कि कैसे इंप्रूव की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिस वर्कर्स की तरह काम कर सकती है। टेक्नोलॉजी कंपनियां इस सेक्टर में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई हैं। अल्फाबेट के गूगल ने मंगलवार को अपने सहयोगी सॉफ्टवेयर के लिए एक 'जादू की छड़ी' की घोषणा की थी। यह किसी भी दस्तावेज का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है। इससे कुछ दिन पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपने प्रतिस्पर्धी वर्ड प्रोसेसर के लिए एआई लाने की उम्मीद जताई। यह ओपनएआई द्वारा पावर्ड हो सकता है। एक माइक्रोसॉफ्ट अधिकारी ने यह भी कहा कि जीपीटी-4 उसके बिंग सर्च इंजन को मजबूत करने में मदद करेगा।

बना देगा रियल वेबसाइट


ओपन एआई की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी कुछ मामलों में पिछले वर्जन जीपीटी 3.5 से काफी अधिक बेहतर है। ओपन एआई के प्रेसिडेंट ने बताया कि यह एक साधारण वेबसाइट के लिए हाथ से तैयार किए गए मॉक-अप की फोटो लेता है और इसके आधार पर एक रियल वेबसाइट बना सकता है। साथ ही जीपीटी-4 लोगों की टैक्स कैलकुलेशन में भी मदद कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.