BJP को सता रहा बगावत का डर ! हो सकता है बड़ा नुकसान, परिवर्तन यात्रा से पहले जानिए क्यों नहीं की टिकटों की घोषणा

Updated on 31-08-2023 01:47 PM
Rajasthan News जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। भाजपा अपने खास प्लान के तहत टिकटों के उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते छिपाए हुए है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी बीजेपी इसी खास प्लान को लेकर काम कर रही है। इसका संकेत गत दिनों दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक स्थगित होने के बाद लग रहा है, बीजेपी का अभी पूरा फोकस राजस्थान में निकाली जा रही अपनी परिवर्तन यात्रा को लेकर बना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी को इस बात का डर सता रहा है कि कही बीजेपी के टिकटों की घोषणा की गई तो, टिकट कटने पर उम्मीदवारों की नाराजगी बीजेपी को भारी न पड़ जाए। पार्टी का अनुमान है कि टिकट कटने के बाद नेता और उम्मीदवार परिवर्तन यात्रा से दूरी बना सकते हैं।

उम्मीदवार का टिकट कटा तो, भीड़ नहीं जुटने की आशंका

राजस्थान में परिवर्तन यात्राओं के चलते अब बीजेपी पहली लिस्ट जारी करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं लग रही है। बता दें कि 2 सितंबर से परिवर्तन यात्राएं शुरू हो रही है। जिनके माध्यम से बीजेपी राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों को साधने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में बीजेपी को आशंका है कि यदि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई तो, टिकट कटने वाले उम्मीदवारों के कारण परिवर्तन यात्रा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टी का अनुमान है कि टिकट के दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए परिवर्तन यात्राओं में भीड़ जुटाकर हिस्सा लेंगे। ऐसे में अगर उन उम्मीदवारों में से किसी का टिकट कटा तो, परिवर्तन यात्रा में यह भीड़ कम हो सकती है। टिकट कटने के बाद हताश उम्मीदवार परिवर्तन यात्रा में रुचि नहीं दिखाएंगे।

टिकट की घोषणा से पार्टी में हो सकती है बगावत

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की खास रणनीति है। इसको लेकर बीजेपी परिवर्तन यात्रा में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम या नुकसान नहीं उठाना चाहती है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के कारण परिवर्तन यात्रा में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टी का मानना है कि सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जिनको टिकट नहीं मिला। ऐसे नेता परिवर्तन यात्रा में विरोध और बगावत कर सकते हैं। इसके चलते विधानसभा चुनाव में पार्टी की इमेज खराब हो सकती है। जिसे पार्टी नेतृत्व किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करना चाहता है। बीजेपी का मुख्य उद्देश्य है कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राजस्थान में बीजेपी को लेकर एक बड़ा माहौल तैयार किया जाए।

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश में बनाएंगे बीजेपी का माहौल

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बीजेपी राजस्थान में बड़ा माहौल खड़ा करना चाहती है। इसको लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 2 सितंबर को होगी। इस दौरान चार चरणों में पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जो राजस्थान के 200 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसी यात्रा के माध्यम से बीजेपी आदिवासी, दलित, किसान, युवा और महिला वर्ग के लिए चौपाल लगाएगी। इस चौपाल के माध्यम से बीजेपी सभी वर्गों से संपर्क कर कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को अवगत करवाएगी। साथ ही इस दौरान भाजपा के प्रमुख मुद्दों में पेपर लिक भ्रष्टाचार बलात्कार हत्या शामिल रहेंगे। जिनको लेकर BJP कांग्रेस सरकार को जमकर घेरेगी। रिपोर्ट - मनीष बागड़ी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.