मनोहर गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व
Updated on
04-11-2024 01:43 PM
रायपुर। मनोहर गौशाला खैरागढ़ में उत्साहपूर्वक गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर सभी गौवंशों को खिचड़ी और मेवा गुड़ की लापसी खिलाई गई।
गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गोवर्धन पूजा का यह दिवस गौ माता की पूजा का दिन है। यह दिन प्राकृति की रक्षा का संदेश देता है और गौ माता के गोबर में धन की प्राप्ति का संदेश देता है। बता दें कि मनोहर गौशाला में गोबर और गौ मूत्र से खाद का निर्माण किया जा रहा है। इस पर वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च भी किया जा रहा है।इस वर्ष भी गोबर के वैदिक दीपक बनाकर पूरे देश में भेजे गए। एक लाख से अधिक दीये देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित देश के बाहर भी स्पीड पोस्ट और कुरियर से भेजे गए। दीपक भेजने का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की सुरक्षा में अपना कुछ योगदान देना है। वेदों में लिखा है कि गोबर के दीपक प्रज्ज्वलित होने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। इसके लिए हर साल यह प्रयास किया जाता है।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…