फीफा वर्ल्ड कप का मैदान बना जंग का अखाड़ा, आपस में भिडीं दोनों टीमें, खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर

Updated on 20-06-2026 01:17 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर में खेले गए इस मैच में कनाडा ने दबदबा बनाए रखा और 6-0 से जीत हासिल की। इस्माइल कोने के गंभीर रूप से घायल होने से जीत का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया और मैच खत्म होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई। कतर के आसिम मादिबो की खतरनाक टक्कर के बाद मिडफील्डर को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।

कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

विवाद की शुरुआत उस घटना से हुई जब कतर के खिलाड़ी असीम मदीबो की चुनौती का सामना करते हए कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने गंभीर रूप से घायल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। VAR समीक्षा के बाद मदीबो को रेड कार्ड दिखाया गया।
मैच समाप्त होने के तुरंत बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई मामला बढ़ने के बाद धक्का-मुक्की भी हुई। कनाडाई खिलाड़ी मैच के दौरान कतर की आक्रामक टैकलिंग से नाराज थे। जिसके चलते माहौल बिगड़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों टीमों के कोच जेसी मार्श और जुलेन लोपेटेगी भी बहस में शामिल हो गए।

मैच के दौरान स्ट्रेचर पर बाहर गया खिलाड़ी

इस विवादित मुकाबले में कतर की टीम रेड कार्ड के चलते 9 खिलाड़ियों के साथ शेष रह गई थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में इस्माइल कोने पर टैकल करने के कारण मैडिबो को रेड कार्ड दिखाया गया। कोने को बाएं पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट के कारण स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। चोट की गंभीरता को देखते हुए कनाडा के सभी खिलाड़ी कोने को देखने पहुंचे थे जब वे मैदान पर गिरे हुए थे।

कनाडा की ऐतिहासिक जीत

लड़ाई-झगड़े से परे यह मुकाबला कनाडा के लिए ऐतिहासिक बन चुका है। क्योंकि इस टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। जोनाथन डेविड डेविड की ओर से हैट्रिक गोल से शुरुआत की गई थी। जिसके दम पर कनाडा ने पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दसरे हाफ में भी कतर वापसी नहीं कर सकी। 6-0 से खत्म हुए इस मैच ने कनाडा को टर्नामेंट में बने रहने का मौका दे दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.