पांचवीं का छात्र छुप कर रहा था कांड, शिक्षक की कार्रवाई से पूरे गांव में मच गया कोहराम, जानें क्या है पूरा मामला

Updated on 26-06-2023 06:40 PM
मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण में एक निजी स्कूल के चेयरमैन पर छात्र की पिटाई कर मौत में घाट उतारने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हरदिया पुल के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव के 14 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार हरदिया पुल के पास संचालित निजी आवासीय स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ता था।

छात्र की कपड़ा खोलकर जमकर की गई पिटाई

मृतक छात्र बजरंगी की मां ओशमीला देवी ने बताया कि वो शनिवार को करीब दस बजे मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन निकला। इसी बीच कथित रूप से हरदिया पुल पर वह सिगरेट पीने लगा, सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयरमैन ने देख लिया। जिसके बाद उसे पकड़ कर स्कूल ले गए। जहा कपड़ा खोल कर बजरंगी की जम कर पिटाई किया, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। मगर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।


मृतक छात्र के पिता पंजाब में करते हैं मजदूरी

छात्र की मां ने बताया कि उन्हें किसी ने घटना की कोई जानकारी नहीं दी, मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरा वो बार-बार वो पूछती रही। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मुजफ्फरपुर में उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बेटे की हत्या स्कूल के शिक्षक सह संचालक विजय यादव ने की है। मृतक की मां ने बताया कि उनके दो पुत्र और दो पुत्री में बजरंगी तीसरे नंबर पर था। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते है। एक सप्ताह पहले पंजाब गए थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद वो घर वापस आ रहे है।

परिजनों से शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक के परिजन के तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है। मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.