आज खुल रहा है नए साल का पहला आईपीओ, पैसा लगाना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Updated on 03-04-2023 06:04 PM

नई दिल्ली: नए फाइनेंशियल ईयर का पहला आईपीओ आज खुल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) देने वाली चेन्नई की कंपनी एवलॉन टेक (Avalon Tech) के आईपीओ का कुल इश्यू साइज 865 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों तहत के शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कुल 320 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे जबकि बाकी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचा जाएगा। इस कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 415 रुपये से 436 रुपये तय किया गया है। इसमें 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIP), 15 फीसदी हिस्सा नॉन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स और 10 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इस पर छह अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है।

 

कंपनी ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 160 करोड़ रुपये जुटा लिए थे, इसलिए पब्लिक इश्यू का साइज 1,025 करोड़ रुपये से घटाकर 865 करोड़ रुपये कर दिया गया। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 389.25 करोड़ रुपये जुटाए। यानी आईपीओ में केवल 475.75 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनवेस्टर्स न्यूनतम 34 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। अधिकतम 13 लॉट्स के लिए बोली लगाई जा सकती है। रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम 14,824 रुपये और अधिकतम 1,92,712 रुपये निवेश कर सकते हैं।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की स्थापना 1999 में की गई थी। इसके कस्टमर अमेरिका, चीन, नीदरलैंड और जापान में फैले हैं। भारत और अमेरिका में इसके 12 मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। नवंबर 2022 में इसका कस्टमर बेस 89 था और ऑर्डर बुक 504.67 करोड़ रुपये का था। Frost & Sullivan की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईएमएस सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। भारत में इसका मार्केट 2021-22 में 1.46 लाख करोड़ रुपये का था जिसे 2025-26 तक 4.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने की संभावना है। एवलॉन टेक का मुकाबला Dixon Technologies, Amber Enterprises, Syrma SGS Technology और Kaynes Technology से है।

 
 
कंपनी का कहना है कि वह इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड से अपना पुराना कर्ज चुकाएगी। अभी कंपनी पर करीब 300 करोड़ रुपये का कर्ज है। साथ ही 90 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में यूज किए जाएंगे। पिछले फाइनेंशियल ईयर के पहले आठ महीने कंपनी को 34.2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था जो पिछले साल के मुकाबले 19.2 फीसदी कम है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन भी 7.81 फीसदी से घटकर 5.84 परसेंट रह गया। ऑपरेशंस से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू आठ परसेंट बढ़कर 585 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कितना चल रहा है जीएमपी

जानकारों का कहना है कि एवलॉन टेक्नोलॉजीज का शेयर ग्रे मार्केट में 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयर 18 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले एवलॉन टेक्नोलॉजीज का पीएटी मार्जिन इम्प्रेसिव है। आईपीओ का वैल्यूएशन भी फाइनेंशियल ईयर 2022 के आंकड़ों पर आधारित है। 45 गुना पीई मार्केट एवरेज के मुताबिक है। कुल मिलाकर कंपनी का आउटलुक पॉजिटिव है लेकिन मार्केट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इनवेस्टर्स को सतर्कता बरतने की जरूरत है।

 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
 17 March 2026
नई दिल्‍ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्‍य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों…
 17 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से…
 17 March 2026
नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है।…
Advt.