दिल्ली में आज लगेगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर! स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में गहलोत और पायलट रहेंगे मौजूद

Updated on 14-10-2023 02:39 PM
जयपुर: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर महामंथन चल रहा है। शुक्रवार को जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार दोपहर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच रहे हैं। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि सीईसी की बैठक के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

राजस्थान के कई कांग्रेस नेता पहुंच रहे दिल्ली


दिल्ली में होने वाली बैठक में राजस्थान के कई कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, अभिषेक दत्त और गणेश गोडियाल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए 3000 से ज्यादा नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। केंद्रीय नेताओं के साथ राजस्थान के नेता एक एक दावेदार पर मंथन करेंगे।


सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी को, चाहे वह किसी भी गुट का हो


शुक्रवार को जयपुर में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी। चाहे वह किसी भी गुट का हो। पिछले पांच साल में पार्टी के भीतर जो भी आपसी विवाद रहे। उन्हें भूल कर हम सबको एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना है। सीएम गहलोत ने साफ कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य सरकार को रिपीट करना है।

एक सीट पर कई दावेदार, संयम बरतना जरूरी


पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हर विधानसभा सीट पर टिकट मांगने वाले कई दावेदार होते हैं लेकिन टिकट सिर्फ एक नेता को ही मिलता है। ऐसे में जिन्हें मौका नहीं मिले उन्हें संयम बरतना चाहिए। पार्टी जिसे टिकट दे, हमें उसी का समर्थन करना चाहिए। पार्टी जो निर्णय करेगी वह पार्टी हित में ही होगा और जो प्रत्याशी जिताऊ हैं, सिर्फ उन्हीं को टिकट दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.