बिहार में खिला स्वर्ग लोक वाला फूल, आराधना से मुराद होती है पूरी

Updated on 05-07-2023 07:19 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार में देवलोक वाला कल्पवृक्ष का फूल खिल गया है। इसे काफी शुभ माना जाता है। इसे कल्पद्रुप, कल्पतरु, सुरतरु, देवतरु नाम से भी जाना जाता है। लंगट सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार कल्पवृक्ष का फूल देखा है। ये कॉलेज के लिए भी बेहद सुखद संयोग है। वहीं, कॉलेज में कल्पवृक्ष की देखभाल करने वाले माली हरेंद्र ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद 12 साल तक उनको बच्चा नहीं हुआ था, लगातार कल्पवृक्ष के सेवा करने से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई।

मुजफ्फरपुर में खिला स्वर्ग लोक वाला फूल

पुराणों के अनुसार समुद्रमंथन से मिले 14 रत्नों में कल्पवृक्ष भी था। ये इंद्र को दे दिया गया था। इंद्र ने इसे सुरकानन वन में लगाया था। सनातन धर्म मानने वालों का विश्वास है कि कल्पवृक्ष से जिस मुराद की भी याचना की जाए, वो पूरी होती है। ये कभी खत्म नहीं होता है। वैसे, कल्पवृक्ष का पेड़ बेहद दुर्लभ होता है। कहा जाता है कि ये स्वर्गलोग का पौधा है।

फूल को खिलते हुए देखना ही सौभाग्य की बात


शास्त्रों की मानें तो देव लोक और चंद्र लोक पर भी यही कल्पवृक्ष का पौधा है। धरती पर कुछ ही जगह पर कल्पवृक्ष का पेड़ मौजूद है। पेड़ तो फिर भी दिख जाता है, मगर इसका फूल शायद ही कहीं दिखता है। कहा जाता है कि ये स्वर्ग लोक का पौधा है। लोग इस पेड़ में फूल को खिलते हुए देखना ही सौभाग्य मानते हैं।


कल्पवृक्ष की पत्तियां शायद की कभी गिरती है

वृक्षों और जड़ी-बूटियों के जानकारों की मानें तो ये मोटे तने वाला फलदायी वृक्ष है। पीपल के वृक्ष की तरह फैलता है। टहनी और पत्ते लंबे होते हैं। इसका फल नारियल की तरह होते हैं। कल्पवृक्ष का फूल कमल के फूल में रखी किसी छोटी-सी गेंद में निकले असंख्य रुओं की तरह होता है। सदाबहार रहने वाले इस कल्पवृक्ष की पत्तियां शायद की कभी गिरती है।

मुजफ्फरपुर में खिला स्वर्ग लोक वाला फूल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.