बढ़ने लगा कोहरे और ठंड का सितम, दिल्ली समेत कई शहरों पर असर, 68 उड़ानें प्रभावित

Updated on 26-12-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को दिल्ली वालों को सुबह सीजन के पहले घने कोहरे से सामना हुआ। मंगलवार सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा। इसका असर फ्लाइट्स और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। घने कोहरे के कारण देशभर में 68 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम से दिल्ली के साथ ही हैदराबाद और कोलकाता एयरपोर्ट से भी कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा या टेकऑफ में देरी हुई। कोहरे के कारण सोमवार को IGI एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट पर करीब 8 फ्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा। लो विजिबिलिटी के कारण जयपुर और अहमदाबाद में ये फ्लाइटें डायवर्ट की गईं।

सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक अधिक दिक्कत हुई। सात फ्लाइट को जयपुर और एक फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। दिल्ली के बाद कोहरे की मार हैदराबाद एयरपोर्ट पर पड़ी, जहां बेंगलुरु और मुंबई से आ रहीं विस्तारा की दो फ्लाइट लैंड नहीं कर पाईं और इन्हें वापस मुंबई और बेंगलुरु ले जाना पड़ा। खराब मौसम से यहां 10 से अधिक फ्लाइट देरी से टेक ऑफ कर सकीं। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी एयर ट्रैफिक डिस्टर्ब रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दो जनवरी तक कोहरे का असर जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार सुबह पालम एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है। हालांकि अगले दो घंटे में इसमें सुधार होने की संभावना है।

कब तक रहेगा कोहरा

सोशल मीडिया पर यात्रियों ने फ्लाइट्स में देरी की शिकायत की। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी करके यात्रियों को फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसी तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में 25 से 28 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा जबकि 29 से 30 दिसंबर तक धुंध रहने का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.