पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज ने बताया नाम, कौन हो सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान

Updated on 25-10-2022 05:38 PM

T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में की, जब भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से दमदार योगदान दिया। इसके बाद हर कोई विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की तारीफ कर रहा है, जबकि पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने तो हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का अगला कप्तान करार दिया है। 


भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने मुकाबले को लेकर अपनी राय दी। इसी दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का नेक्स्ट कैप्टन बताया। एस्पोर्ट्स पर इस चर्चा का हिस्सा पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी थे, जिन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को खुद पर भरोसा है और वे खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं। 


मिस्बाह ने कहा, "हार्दिक पांड्या को अगर आप देखें तो पहली दफा उन्होंने शायद आईपीएल में कैप्टेंसी की है और जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, वो शानदार था। उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीती। उससे अंदाजा होता है कि उन्होंने दवाब को कैसे हैंडल किया। खासतौर पर उनका भी रोल टीम में फिनिशर का है और एक फिनिशर आप टीम में तभी हो सकते हैं जब आप मेंटली स्ट्रॉन्ग हो और एक सेफ्ल बिलीफ हो। वो गेम को रीड करते हैं कि किस तरह आगे लेकर जा सकते हैं।" 


इस पर वकार यूनिस ने मिस्बाह को बीच में रोकते हुए कहा, "अगर वह अगले भारतीय कप्तान हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।" वहीं, अकरम ने ऑलराउंडर की तारीफ में कहा, "पहले वो आईपीएल में कप्तान बना। वहां जीता। अभी वो टीम में एक मुख्य खिलाड़ी है, वो कैप्टन को सलाह देता है और वह सीख रहा है। एकदम से आफ उसे गहराई में डाल दो तो उसको समझ ही नहीं आएगी।" 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.