फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए... चैंपियन बनने के बाद कैमरे पर रोने लगे आंद्रे रसेल, झर-झर निकले आंसू

Updated on 27-05-2024 06:13 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब कोलकाता नाइटराइडर्स ने आखिरकार 10 साल के सूखे के बाद अपने नाम कर ही लिया। केकेआर तीसरी बार आईपीएल की चैंपियन बनी है। इससे पहले 2012 और 2014 में कोलकाता ने यह चमचमाती ट्रॉफी जीती। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। वहीं इस पूरे आईपीएल सीजन में बल्ले और गेंद से कोहराम मचाने वाले आंद्रे रसेल फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हो गए और रोने लगे। उन्होंने फाइनल के बाद बड़ा बयान भी दिया।

फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल और हर्षित राणा के लिए आईपीएल चैम्पियन बनने के बाद अपनी भावना व्यक्त करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने अभिषेक नायर की प्रशंसा की। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर ढेर करने के बाद एकतरफा फाइनल में आठ विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी ट्रॉफी जीती। फाइनल में दो विकेट लेने वाले हर्षित राणा ने जीत के बाद कहा, ‘मैं कितना खुश हूं, यह बता नहीं सकता।’ अनुभवी रसेल भी अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं थे।

रसेल ने कहा, ‘बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह खिताब बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि हम सभी अनुशासित थे और एक लक्ष्य के लिए काम करते थे। इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह ट्रॉफी हम सभी की ओर से उनके लिए एक तोहफा है। अपनी स्पिन गेंदबाजी से सत्र का सफल समापन करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने नायर के योगदान की सराहना करते हुए कहा, ‘अभी मैं सिर्फ उस व्यक्ति के बारे में सोच सकता हूं जिसने इस कोर टीम को बनाया है, वो हैं अभिषेक नायर। ’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.