शव यात्रा निकालकर जलाई चिता, फिर पिंड दान और तेरहवीं का भोज भी प्रेम विवाह पर बेटी को परिवार ने दी ऐसी सजा

Updated on 09-09-2023 01:11 PM
एक तरफ युवती की बारात निकल रही थी तो दूसरी तरफ परिवार उसकी शव यात्रा निकाल रहा था। पति संग वह आग्नि के फेरे लेकर जीवन भर उसके साथ रहने का वादा कर रही थी तो दूसरी तरफ उसकी परिवार उसी अग्नि में उसकी तस्वीर जलाकर उसका दाह संस्कार कर रहा था। पति के हाथों में हाथ लेकर नए जीवन में प्रवेश कर रही थी तो दूसरी तरफ परिवार उसका पिंड दान कर रहा था। उसने अपने ससुराल में पांव रखा तो वहीं उसके माता-पिता ने उसके मरने का ऐलान किया। उसका श्राद्ध किया गया और तेरहवीं का भोज भी आयोजित हुआ। भोज में युवती की तस्वीर रखी गई उस पर माला पहनाई गई और फूल चढ़ाए गए। गांव में पोस्टर लगवाकर घोषित किया गया कि उनकी बेटी मर चुकी है।

​शादी से नाराज था परिवार​

लव मैरेज करने वाली युवती के अंतिम संस्कार किए जाने का मामला केंद्रपाड़ा के औल थाना इलाके का है। यहां के देमल गांव के मुना मलिक की बेटी दीपांजलि मलिक (20) का राजेंद्र मलिक (23) नाम के लड़के साथ अफेयर था। दोनों कई वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों को यह मंजूर नहीं था। आखिर दीपांजलि ने 28 अगस्त को अपने प्रेमी राजेंद्र मलिक के साथ एक मंदिर में शादी कर ली।

​भागने के बाद पकड़ी गई लेकिन बॉयफ्रेंड को चुना​

परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर दीपांजलि के माता-पिता उससे नाराज हो गए। उन्होंने उससे नाता तोड़ लिया और उसे 'मृत' घोषित कर दिया। दीपांजलि के पिता मुना मलिक ने कहा, 'हमारी बेटी राजेंद्र के संग भाग गई। हमने अउल पुलिस थाने में उसके उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पता लगा कर हमारी बेटी को हमे सौंप दिया। लेकिन दीपांजलि ने विद्रोह कर दिया और गांव के मंदिर में राजेंद्र के साथ विवाह कर लिया। इससे मुझे गहरा दुख पहुंचा है। हमने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है और अब वह हमारे मर चुकी है ।'

​पिता बोले- मेरी बेटी मर गई है​

मलिक ने कहा, 'उसने पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया था। हमने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने के लिए कि हमारी बेटी हमारे लिए मर गई है, 'पिंड दान' किया और 'दशहा भौजी' (किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद आयोजित होने वाले भोज) का आयोजन किया। हमने एक उचित युवक से उसकी शादी का सपना देखा था। लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी और हमारी सहमति के बिना शादी कर ली।'

​लड़के के घरवालों ने किया शादी का आयोजन​

दीपांजलि ने कहा कि मेरी शादी की उम्र हो चुकी थी। मैंने सही फैसला किया है। हालांकि, लड़के के माता-पिता बहू के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने शादी का आयोजन किया और दोनों ने शादी की। शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई। राजेंद्र के पिता अनंत मलिक ने कहा, 'मेरे बेटे ने कोई गलत काम नहीं किया है। हमने दीपांजलि को अपनी बहू के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है।'

​सोशल वर्कर्स ने परिवार के रवैये को बताया गलत​

केंद्रपाड़ा के मानवाधिकार कार्यकर्ता अमरबारा बिस्वाल ने कहा, 'लड़का और लड़की दोनों वयस्क हैं। 18 वर्ष की आयु होने के बाद अपनी पसंद के अनुसार शादी करने के लिए लड़की के भाग जाने में कुछ भी गलत नहीं है। लड़की के परिवार के सदस्यों को उसका अंतिम संस्कार करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार करके उसे अपमानित किया और उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.