सामान्य प्रेक्षक व कलेक्टर ने मतगणना कार्य की तैयारियों का लिया जायजा

Updated on 03-06-2024 08:17 PM

राजनांदगांव। सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल मतगणना कार्य की तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव स्थित मतगणना कक्ष पहुंचे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित रहे। सामान्य प्रेक्षक रंजन ने मीडिया कक्ष, उद्घोषक कक्ष, मतगणना कक्ष, टेबुलेशन कक्ष सहित यहां लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मत पत्रों, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लिप काउंटिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना कार्य किया जाएगा। उन्होंने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, प्रवेश मार्ग, पार्किंग, मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक गेजेट्स चेकिंग, मतगणना कक्ष में मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.