‘सरना धर्म कोड’ का जिन्न फिर बोतल से बाहर, सीएम हेमंत ने 12 करोड़ आदिवासियों के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

Updated on 27-09-2023 02:10 PM
रांचीः सरना धर्म कोड को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरना धर्म कोड के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पत्र लिखा है। हेमंत सोरेन ने अपने पत्र में कहा कि आदिवासी समाज के लोग प्राचीन परंपराओं और प्रकृति के उपासक है। पेड़ों, पहाड़ों की पूजा और जंगलों को संरक्षण देने को ही अपना धर्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 12 करोड़ आदिवासी निवास करते हें। झारखंड भी आदिवासी बाहुल्य राज्य हैं, जहां इनकी संख्या एक करोड़ से भी अधिक है। राज्य की एक बड़ी आबादी सरना धर्म को मानने वाली है। इस प्राचीनतम सरना धर्म का जीता-जागता ग्रंथ स्वयं जल, जंगल, जमीन और प्रकृति है। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरना धर्म की संस्कृति, पूजा पद्धति, आदर्श और मान्यताएं प्रचलित सभी धर्माें से अलग है।

अपनी पहचान को बचाये रखने के लिए सरना धर्म कोड जरूरी


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का आदिवासी समुदाय पिछले कई वर्षों से अपने धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए जनगणना कोड में प्रकृति पूजक आदिवासी-सरना धर्मावलंबियों को शामिल करने की मांग को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति पर आधारित आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व के रक्षा की चिंता निश्चित तौर पर एक गंभीर सवाल है। आज सरना धर्म कोड की मांग इसलिए उठ रही है ताकि प्रकृति का उपासक यह आदिवासी अपनी पहचान के प्रति आश्वस्त हो सके।

कई आदिवासी समूह विलुप्त होने के कगार पर, संख्या भी घटी


मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय में भी कई ऐसे समूह है, जो विलुप्ति के कगार पर हैं। सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर इन्हें संरक्षण नहीं दिया गया, तो इनकी भाषा, संस्कृति के साथ-साथ इनका अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। वहीं आदिवासियों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या आठ दशकों में 38 प्रतिशत से घटकर 26 प्रतिशत ही रह गई है।

पूरे विश्व में प्रकृति प्रेम का संदेश फैलेगा


हेमंत सोरेन ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते वे ना सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के आदिवासियों के हित में सरना धर्म कोड पर निर्णय लेने की मांग करते है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण की रक्षा को लेकर चिंतित है, ऐसे समय में जिस धर्म की आत्मा ही प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा है,उसको मान्यता मिलने से भारत ही नहीं पूरे विश्व प्रकृति प्रेम का संदेश फैलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.