अडानी का पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग का भूत, अब अपनी इस दुकान को समेट रहे हैं गौतम अडानी!

Updated on 10-07-2023 02:27 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने जब से अडानी समूह (Adani Group) को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की, उसके बाद से ही अडानी समूह में ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। अडानी की कंपनी मुश्किल में घिरती जा रही है। कंपनी कई कारोबार से अपने हाथ समेट रही हैं। जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर खुलासा किया, जिसके बाद से गौतम अडानी और उनकी कंपनी को एक के बाद एक झटके लगे रहे हैं। अब इसका असर उनके 10 साल पुराने कारोबार पर भी दिखने लगा है। अडानी इस कारोबार को समेटने का मूड बना रहे हैं।

दरअसल गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह नॉन बैंकिंग फाइनेंस सेक्टर से अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रहा है। अडानी समूह की 10 साल पुरानी कंपनी अडानी कैपिटल ( Adani Capital) को बेचने की तैयारी हो रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी नॉन कोर बिजनेस को समेटने की तैयारी में है और अपना पूरा फोकस मेन कारोबार पर लगाना चाहती है। इसी के तहत अडानी कैपिटल को बेचने की तैयारी हो रही है।

विदेशी कंपनियों कतार में
अडानी की इस कंपनी को खरीदने के लिए कई विदेशी कंपनियां कतार में है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल, कार्लाइल ग्रुप और सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट गौतम अडानी की इस दस साल पुरानी कंपनी को खरीदने की होड़ सबसे आगे चल रही है। अडानी के इस शैडो बैंक अडानी कैपिटल को खरीदने के लिए विदेशी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। अगले कुछ हफ्तों में बोलियां लगाने की तैयारी हो रही है।


क्यों बेच रहे हैं कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप अपने इस शैडो बैंक को इसलिए बेचना चाहता है क्योंकि वो ऐसे गैर-प्रमुख बिजनेस से बाहर निकवकर अपना पूरा फोकस मेन कारोबार पर लगाना चाहता है। अडानी खासकर उन बिजनेस से बाहर निकलना चाहता है जिनसे उन्हें कुछ खास प्रॉफिट नहीं हुआ है। इस 2000 करोड़ की कंपनी को बेचने फंड जुटा लेगी, जो मेन कारोबार को बढ़ाने में मददगार होगा। अडानी की इस कंपनी की कमान पूर्व लेहमैन ब्रदर्स और मैक्वेरी निवेश बैंकर गौरव गुप्ता कर रहे हैं।

अडानी कैपिटल का काम

अडानी की कंपनी अडानी कैपिटल फार्म इक्विपमेंट लोन, कमर्शियल व्हीकल लोन, बिजनेस लोन और सप्लाई चेन फाइनेंस के तौर पर काम करती है। कंपनी एक यूनिट हाउसिंग फाइनेंस के तौर पर काम करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.