विकसित भारत का लक्ष्य देश की चाहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम करने की जरूरत: PM मोदी

Updated on 31-12-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि साल 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अब सिर्फ सरकार का विजन नहीं, बल्कि पूरे देश की सामूहिक चाहत बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश की लंबी समय तक तरक्की को बनाए रखने के लिए हर सेक्टर में रिफॉर्म्स पर जी-जान से जुटना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने ये बातें नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में कहीं।

नीति आयोग इस में हुई बैठक का विषय 'आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स: विकसित भारत के लिए एजेंडा' था। बैठक में प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत की यात्रा के अहम पिलर्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना अब सरकारी नीति से आगे बढ़कर लोगो की चाहत बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव शिक्षा, उपभोग और ग्लोबल मोबिलिटी के पैटर्न में साफ नजर आ रहा है। इसके चलते संस्थागत क्षमता बढ़ाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग पर तेजी से काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि लोगों में बेहतर जीवन की उम्मीद बढ़ी है। और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए हर स्तर पर पूरी ताकत लगानी होगी। कैपेबिलिटी बढ़ाने और दुनिया के साथ बेहतर एकीकरण के लिए रिफॉर्म्स को मिशन मोड में लागू करने पर जोर दिया।

मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर सुझाव

बैठक में मौजूद अर्थशास्त्रियों ने मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर सुझाव दिए। परिवारों की ज्यादा बचत, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक टेक्नॉलजी को अपनाकर ढांचागत बदलाव तेज करने पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेस कई सेक्टरों को जोड़ते हुए उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.