शत-प्रतिशत ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना विकास यात्रा का लक्ष्य- जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह

Updated on 23-02-2023 05:39 PM

शत-प्रतिशत ग्रामीणों को शासकीय योजनाओ से लाभान्वित करना विकास यात्रा का लक्ष्य है। विकास यात्रा गाँव-गाँव जा रही है। विकास यात्रा के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हितलाभों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों से विकास यात्रा के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। यह बात जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुंदरदादर में आयोजित विकास यात्रा में कही।

मंत्री सुश्री सिंह ने विकास यात्रा में कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसान अच्छे तरीके से खेती किसानी का कार्य कर सकें एवं उन्हें साहूकारों से कर्ज न लेना पड़े , इसके लिए सोसायटी के माध्यम से जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से सालाना 10 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से समूहों का गठन किया जा रहा है। महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़कर खेती किसानी, मनिहारी, किराना दुकान एवं अन्य गतिविधियों का संचालन कर परिवार में अपनी महती भूमिका अदा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार एवं स्व-रोजगार के लिये कई योजनाएँ संचालित कर रही है। पीएम स्व-निधि योजना एवं मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के माध्यम से 10 हजार रूपयें का ऋण सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसका लाभ लेकर बेरोजगार युवा अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। गरीब परिवारों को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दी जा रही है। महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जन धन खाते खोले गये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह देने की योजना बनाई गई है।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने का आहवान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने उत्साह से विकास यात्रा में सहभागिता की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.