500 में सिलेंडर तो दिया नहीं और शराब से कमाई बढ़ा रही सरकार

Updated on 04-03-2025 12:21 PM

कोरबा।   लोकसभा क्षेत्र की लगातार दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए बजट 2025 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में युवा, बेरोजगार, किसानों और आमजनों के लिए क्या कुछ है? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।

बढ़ती महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई को कम करने बजट में किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं है। मोदी की गारंटी को लेकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार ने महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही थी।

सरकार को डेढ़ साल होने जा रही है लेकिन भाजपा के लोग बताएं ंकि किस महिला को 500 रुपए में सिलेंडर दिए हैं। सांसद ने कहा कि शराब बंदी का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार शराब में नई-नई स्कीम लाकर अपना खजाना भरने का काम कर रही है।

सांसद ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं के उत्थान के लिए बजट में भी कुछ नहीं दिखता है। कोरबा में महिला थाना और नशामुक्ति केंद्र खोले जाने का सांसद ने स्वागत किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.