समस्याओं के निदान के लिए सरकार हमेशा जनता के साथ : केदार कश्यप

Updated on 24-06-2024 04:39 PM

कोंडागांव। आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को अतिसंवेदनशील ग्राम मर्दापाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इसके साथ ही यहां आयुष्मान कार्ड, सिकलसेल जेनेटिक कार्ड, धान बीज एवं स्प्रेयर, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सब्जी बीज और जैविक खाद, दिव्यांगों का उपकरण, पौधा प्रदाय योजना के तहत पौधे सहित विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। यहां आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए।

मंत्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की समस्याओं के निदान के लिए सदैव उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज यहां जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जनता अपनी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखे। इसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के कारण महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब को पक्के छत की घर उपलब्ध करा रही है। शासन लगातार ऐसी नीतियां बना रही है कि हर घर में खुशहाली पहुंचे। आम जनता को भी चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्यओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया। इसके साथ ही कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा।


जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।


इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य बालसिंह भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी निकिता मरकाम सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.