ITR में फर्जीवाड़े की तगड़ी जांच कर रही सरकार! गिर गया इनकम टैक्स रिफंड

Updated on 14-10-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: इस साल अब तक इनकम टैक्स रिफंड में 16% की कमी आई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि धोखाधड़ी रोकने के लिए एक खास रकम से ज्यादा के रिफंड पर ज्यादा जांच की जा रही है। रिफंड में कमी आने का मतलब है कि नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन इस साल अब तक 6.3% बढ़कर लगभग 11.9 लाख करोड़ रुपये रहा। सरकार टैक्स चोरी और गलत रिफंड दावों पर नकेल कस रही है। मतलब अगर आप ज्यादा रिफंड का दावा कर रहे हैं, तो आपको थोड़ी ज्यादा जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल से 12 अक्टूबर तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 2.4% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़त 13.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसमें पर्सनल इनकम टैक्स में आई कमी का असर भी दिखा है। इस दौरान सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रिफंड पिछले साल के 2.4 लाख करोड़ रुपये से घटकर 2 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा रह गया है। वहीं नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड लगभग आधे होकर 1.2 लाख करोड़ रुपये से 62,359 करोड़ रुपये पर आ गए हैं।

रिफंड की सीमा

एक अधिकारी ने बताया कि सेंटर फॉर प्रोसेसिंग ऑफ सेंट्रलाइज्ड पेमेंट्स में गलत रिफंड दावों को रोकने के लिए ऑटोमेटेड जांच और अतिरिक्त जोखिम-मूल्यांकन चेक लगाए गए हैं। इससे कभी-कभी सटीकता सुनिश्चित करने में ज्यादा समय लगता है। जिन आईटीआर में एक खास रकम से ज्यादा रिफंड मांगा गया है, उनकी अतिरिक्त जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि यह खास रकम टैक्सपेयर्स की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.