सरकार जनता से मांग रही मार्गदर्शन:अब स्मार्ट मीटर और बिजली की बिलिंग पर आप सुझाव दे सकते हैं‎

Updated on 22-11-2025 12:09 PM

स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, सड़कों के सुधार व ईवी व्यवस्था पर सरकार ने अब जनता से मार्गदर्शन मांगा है। ये सालाना बजट पर सुझाव के रूप में उन बिंदुओं में शामिल हैं, जिन पर आम लोग- संस्थाएं 18 दिसंबर तक सुझाव दे सकते हैं।

सरकार का दावा है कि इन्हें वित्तीय वर्ष 2026 -27 के आम बजट में शामिल करेंगे । सुझाव MPMyGov पोर्टल, टोल फ्री नंबर 0755-2700800, ईमेल budget.mp@mp.gov.in व डाक के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।

स्मार्ट मीटर का विरोध राजधानी में कुछ समय पहले बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया था कि स्मार्ट मीटर के बाद बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ये भी सुझाव दे सकते हैं कि वास्तविक बिलिंग कैसे बिजली वितरण में सुधार का बिंदु है। भोपाल की एक और समस्या बिजली के खुले तारों की जगह सुरक्षित केबल लाइन पर भी सुझाव मांगे गए हैं।

राजस्व बढ़ाने, प्रशासनिक ढांचा पर भी मांगी मदद ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता, गौ-वंश संरक्षण, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, निर्यात उन्मुख उद्योगों, वनोपज प्रसंस्करण, औषधि निर्माण जैसे मुद्दे भी लिस्ट में हैं। नदियों, तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण-संवर्धन, वन एवं वन्य जीव संरक्षण, पुराने शहरों के पुनर्विकास, सड़कों - गलियारों के चौड़ीकरण और राजस्व वृद्धि के उपायों पर भी सुझाव मांगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.