BHEL के शेयर बेच रही है सरकार, आज रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मौका, जानिए कितनी है कीमत

Updated on 12-02-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: रिटेल इन्वेस्टर्स के पास आज सस्ते में सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर खरीदने का मौका है। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए इस कंपनी में अपनी 5% हिस्सेदारी बेच रही है। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह बुधवार को खुला था जबकि आज रिटेल इनवेस्टर्स बोली लगा सकते हैं। ओएफएस के लिए शेयर का फ्लोर प्राइस 254 रुपये रखा गया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.58% गिरावट के साथ 260.65 रुपये पर बंद हुआ था।

बिक्री के पहले दिन बुधवार को संस्थागत निवेशकों ने इसमें जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई और 5,650 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगा दीं। इस रिस्पॉन्स के बाद यह ऑफर पहले दिन 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुनिश चावला ने X बताया कि सरकार ने ऑफर फॉर सेल (OFS) में ग्रीन शू ऑप्शन (अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प) का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। अब सरकार कंपनी में अपनी पूरी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.